होमDietगर्मियों में सलाद का सेवन हानिकारक! खाने से पहले ध्यान में रखें...

गर्मियों में सलाद का सेवन हानिकारक! खाने से पहले ध्यान में रखें ये बातें

Vegetables to avoid in summer: हर मौसम के हिसाब से हमारे खाने में सलाद के रूप में खाई जाने वाली सब्जियां-फलों को बदलनी जरूरी होता है.

Vegetables to avoid in summer: हर मौसम के हिसाब से हमारे खाने में सलाद के रूप में खाई जाने वाली सब्जियां-फलों को बदलनी जरूरी होता है. इस तरीके को फॉलो करके हम खुद को सेहतमंद रख सकते हैं. दरअसल कुछ सब्जियां-फल पूरे साल मिलते हैं. ऐसे में हम उन्हें सेहत के लिहाज से सही समझकर उनका सेवन कर लेते हैं. लेकिन ये एक बड़ी गलती साबित हो सकती है. इसलिए गर्मी में किसी भी सब्जी-फल का सेवन को सलाद के रूप में करने से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें.

40 डिग्री के पारे में अगर खुद को हीटस्ट्रोक जैसी समस्या से बचाना है तो आपको डाइट का ध्यान जरूरी है. बता दें कि हर सब्जी या फल की तासीर अलग होती है, जो पाचन, मौसमी जरूरतों और शरीर पर गहरा असर डालती है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कि बढ़ती गर्मी में आपको किन सब्जियां-फलों का सेवन सलाद के रूप में करना सही रहेगा.

बॉडी हीट बढ़ाने वाले सालाद

कई लोग हेल्दी रहने के लिए गाजर, मूली और शलजम को सलाद के रूप में खाते हैं, जिससे उनके शरीर को फाइबर की उचित मात्रा भी मिलती रहे. लेकिन आपको बता दें कि ये फल शरीर में हीट पैदा कर सकती हैं.

शरीर को नुकसान

  • तासीर गर्म होना (Heating Nature): गाजर, मूली और शलजम की तासीर गर्म होती है. गर्मियों में जब पहले से ही बाहर बहुत गर्मी होती है, तब इनका सेवन शरीर का तापमान बढ़ा सकता है, जिससे सीने में जलन और स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.
  • पाचन में भारी (Hard to Digest): ये सब्जियां फाइबर से भरपूर होती है, जिन्हें पचाने में शरीर को अधिक एनर्जी लगाने की जरूरत पड़ती है. बता दें कि गर्मी के मौसम में डाइजेस्टिव सिस्टम धीमा होता है इसिलए हल्का और सुपाच्य भोजना का सेवन करना चाहिए. भारी भोजन शरीर में अपच, कब्ज और पेट फूलने (Bloating) की समस्या बढ़ा सकती है.
  • पानी की कमी (Dehydration): आज के समय में हर सब्जी-फल हर सीजन में आसानी से मिल जाती है. वहीं जो लोग गर्मी में मूली को सलाद के रूप में खाते हैं. उन्हें बता दें कि ये जड़ वाली सब्जियां होती है. गर्मियों में इनका सेवन करने से शरीर को इन्हें पचाने के लिए और अधिक पानी की जरूरत होती है, जो निर्जलीकरण (Dehydration) की स्थिति पैदा कर सकता है.
  • पेट में गैस और जलन: मूली का अधिक सेवन करने से पेट में गैस, पेट खराब होना और एसिडिटी की समस्या हो सकती है. इन सब्जियों को कच्चा सलाद के रूप में खाने से पेट की समस्याएं और ज्यादा हो सकती हैं.

सलाद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

गाजर, मूली और शलजम (Root Vegetables) फाइबर, विटामिन C, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. गाजर मुख्य रूप से विटामिन A (बीटा-कैरोटीन), मूली विटामिन C और फोलेट, और शलजम विटामिन C, K और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है.

यह भी पढ़ें: नींबू पानी बनाते समय न करें ये गलती, जानें बनाने का सही तरीका

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

गाजर, मूली और शलजम किस प्रकार की सब्जियाँ हैं?

ये सभी जड़ वाली सब्जियाँ (root vegetables) हैं, जो जमीन के अंदर उगती हैं.

गाजर, मूली और शलजम खाने से क्या लाभ होते हैं?

ये शरीर को विटामिन, फाइबर और मिनरल्स प्रदान करती हैं.

इन सब्जियों को किस मौसम में अधिक खाया जाता है?

गाजर, मूली और शलजम का सेवन सर्दियों के मौसम में अधिक किया जाता है.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments