होमHealth Newsबस एक गोली और कम हो जाएगी डायबिटीज और मोटापा, चर्चा में...

बस एक गोली और कम हो जाएगी डायबिटीज और मोटापा, चर्चा में है ये नई टैबलेट

Weight Loss From Pill: वजन कम करने के लिए मार्केट में इंजेक्शन उपलब्ध है. लेकिन अब जल्द ही ऐसी दवा लाई जा रही है. जिसके सेवन से मोटापा और डायबिटीज दोनों कम हो सकता है. इस दवा की काफी चर्चा हो रही है.

Weight Loss From Pill: बढ़ता हुआ वजन घटाना है, कई उपाय आपको मिल जाएंगे. जैसे जिम जाना, वर्कआउट करना. इस तरह के उपाय आप वजन कम करने के लिए अपना सकते हैं. लेकिन कई लोग इंजेक्शन लगवाना पंसद नहीं करते. उनके लिए एक उपाय डाइटिंग है या फिर एक्सरसाइज. इन सभी चीजों को अपनाए बिना अगर वजन घटाना हो तो दवा का सेवन कर सकते हैं.

दरअसल मार्केट में ओरफॉरग्लिप्रोन टैबलेट जल्द आने वाली है. जिससे सुई लगाने से आप बच पाएंगे. इस टैबलेट से डायबिटीज और मोटापा दोनों ही एक साथ कंट्रोल हो सकता है. इसपर डॉक्टर सुमित डायमबिटीज और इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की. इस वीडियो में उन्होंने इस दवा के फायदों के बारे में बताया. आइए जानते हैं क्या है इसके फायदे.

एक दवा कम करेगी मोटापा और डायबिटीज

डॉक्टर सुमित के मुताबिक ये उन लोगों के लिए दवा तैयार की जा रही है जो मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज का शिकार हैं. उनके लिए ये दवा किसी वरदान से कम साबित नहीं होने वाली ह. दरअसल इसकी एक गोली आपके इंसुलिन लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है. साथ ही आपके बल्ड शुगर लेवल को भी कंट्रोल रखती है. वहीं जब आपकी शुगर कंट्रोल्ड रहेगी तो आपको भूख भी कम लगेगी. यानी वजन भी नहीं बढ़ेगा और तेजी से वजन घटाने में मदद मिलेगी. इस गोली का असर सीधे जिद्दी चर्बी पर पड़ता है.

कैसे काम करेगी ये गोली?

इस गोली के काम करने की तरीके की अगर बात की जाए, तो जो लोग इसका सेवन करेंगे ये सीधे उनके नेचुरल हार्मोन पर असर डालेगी. यानी खाना खाने के बाद मिलने वाले सिग्नल जो ये संकेत देता है कि आपका पेट भर गया है. ये गोली उसी हार्मोन की नकल करती है. जिसके चलते आपका पेट भरा हुआ लगेगा और इस तरह आप एक्सट्रा कैलोरी इनटेक से बच पाएंगे.

इंजेक्शन से बेहतर है ये गोली?

वहीं जानकारी के अनुसार मोटापा कम करने के लिए इंजेक्शन को असरदार माना जाता था. जिसके कारण इसे फ्रिज में रखना पड़ा था. आपको खुद को इंजेक्ट करना पड़ता था. कई लोगों को सुई लगाना पसंद नहीं होता. कई लोगों को सुई लगाना पसंद नहीं होता. इसलिए ये ओरफॉरग्लिप्रोन कारगर साबित हो सकती है. ओरफॉरग्लिप्रोन एक गोली होगी जिसे आपको फ्रिज में नहीं रखना पड़ेगा. कहीं भी आसानी से ले जा पाएंगे, और अन्य दवाओं की तरह इसे भी रख पाएंगे.

क्या बाजार में उपलब्ध है ये दवा?

अगर आप इसे अभी खरीदने की सोच रहे हैं, तो बता दें कि फिलहाल ये मार्केट में उपलब्ध नहीं है. लेकिन साल 2026 या फिर 27 के अंत तक इसे इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध कराया जा सकता है. फिलहाल भारत में मंजूरी मिलने का भी समय ले सकता है. बात करें कीमत की तो फिलहाल इसपर भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है. लेकिन कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं. जिसमें ये दावा है कि ये दवा ओजेम्पिक के मुकाबले काफी सस्ते हो सकती है.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कुछ नहीं हुआ मैं तो ठीक हूं’, ये कहकर सालों तक स्मोकिंग कर रहे आप? डॉक्टर से जानें साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Sehat Ki Khabar: आखिर कैसे बनता है सोया चाप? जरूर देखें ये वीडियो

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में.

Home Remedies thyroid: ऐसे कंट्रोल होगा थायरॉइड, आयुर्वेदिक उपाय आएंगे काम

How do I cure my thyroid naturally: आज के समय में थायरॉइड की आम समस्या बनती जा रही है. इसका सबसे बड़ा कारण तेजी से बदलती लाइफस्टाइल है. ऐसे में आपको ये जानना बेहद जरूरी है.

NEET काउंसलिंग में हुआ बड़ा बदलाव! तुरंत नोट करें ये अपडेट

MCC Counselling 2026 में NEET UG और PG छात्रों के लिए कई बड़े बदलाव किए गए हैं. जानें नई डिजिटल सुविधाएं, पारदर्शी सीट अलॉटमेंट और क्या होंगे फायदे.

सोया चाप पर बवाल, डेंगू वैक्सीन की कीमत कितनी? रात में बार-बार पेशाब आना किस बीमारी का संकेत?

Sehat Ki Khabar: सोया चाप बनाने का वायरल वीडियो, डेंगू वैक्सीन QDENGA की संभावित कीमत और रात में बार-बार पेशाब आने के कारण जानिए आज की सेहत की खबर में.

Recent Comments