होमWellnessFitnessघुटनों की मजबूती के लिए सरल योगासन, करते समय ध्यान में रखें...

घुटनों की मजबूती के लिए सरल योगासन, करते समय ध्यान में रखें बस ये बातें

Utkatasana (Chair Pose): उत्कटासन जिसे Chair Pose भी कहा जाता है. इस आसन को हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं.

Utkatasana (Chair Pose): बदलती लाइफस्टाइल में लोग घंटों घंटा डेस्क जॉब करने को मजबूर हैं. ऐसी स्थिति में उनके शरीर का निचला हिस्सा जाम हो जाता है. लेकिन एक सरल योगासन की मदद से आप अपने शरीर के निचले हिस्से को एक्टिव बना सकते हैं.

मिनिस्ट्री ऑफ आयुष भी लोगों को घुटने और शरीर के निचले हिस्से में गतिशीलता बनाए रखने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है. आयुष मंत्रालय कहता है कि केवल एक सरल योगासन के अभ्यास से आप अपने घुटनों और कूल्हों के जोड़ों को मजबूत बना सकते हैं. आज के समय में, जब लोग लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं. ऐसी स्थिति में शारीरिक गतिविधि कम हो गई है, जिससे जोड़ों में जकड़न, दर्द और कमजोरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं. लेकिन इस समस्या को आप आसानी से कम कर सकते हैं.

उत्कटासन करने की विधि (steps of utkatasana)

पोस्टर में दिखाया गया आसन उत्कटासन है, जिसे Chair Pose भी कहा जाता है. इस आसन को हर उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं. इस आसन को करने के लिए आप सबसे पहले खड़े हो जाएं और गहरी लंबी सांस लेकर घुटनों को मोड़ें. अब अपने कूल्हों को नीचे लाकर अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें. इस आसन को आप अपनी सुविधानुसार करें. इस तरह से आप उत्कटासन की स्थिति में आ गए हैं. वहीं जब तक आप संतुलन बना सकते हैं तब तक बनाएं.

आयुष मंत्रालय ने भी सुझाया

  • व्यक्ति हल्का सा घुटनों को मोड़कर ऐसे बैठता है जैसे कुर्सी पर बैठने जा रहा हो.
  • दोनों हाथ सामने की ओर सीधे रखे जाते हैं, ताकि संतुलन बना रहे.
  • पीठ सीधी रखी जाती है.
  • पैर जमीन पर सीधे टिके रहते हैं.

ध्यान रखें ये बातें

  • आसन को करते समय लंबी सांस लेते रहें.
  • अब अपने हाथों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं और दोनों को जोड़ें.
  • अब सीधे करने के बाद अपनी आंखों को हाथों की तरफ रखें और आपकी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए.
  • कम से कम 5 से 6 बार सांस को अंदर बाहर करें और इस अवस्था में 30 से 40 सेकंड तक रहें.
  • जब आपका संतुलन बिगड़ने लगे तो फिर से अपनी पहली वाली स्थिति में आ जाए.ध्यान दें कि अगर आपको इस आसन को करने में शुरुआत में दिक्कत आ रही है तो आप किसी दीवार के सहारे से भी इस आसन को कर सकते हैं। ऐसे में आप कंधे के दर्द और कमर के दर्द से बच पाएंगे.

इसके फायदे

  • घुटनों को मजबूत बनाता है.
  • कूल्हों (हिप जॉइंट) की ताकत बढ़ाता है.
  • शरीर के निचले हिस्से की स्थिरता (stability) बढ़ाता है.
  • जोड़ों की लचक (mobility) में सुधार करता है.
  • शरीर का निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है, जिससे चलने, उठने-बैठने और संतुलन बनाए रखने में आसानी होती है.
  • यह खासतौर पर बुजुर्गों, ऑफिस में काम करने वाले लोगों और उन लोगों के लिए लाभकारी है जिन्हें घुटनों में दर्द या कमजोरी की समस्या रहती है.

यह भी पढ़ें: फिट रहने के लिए सही टाइम पर करें वॉकिंग, वरना नुकसान तय

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. उत्कटासन क्या है?

उत्कटासन एक योग मुद्रा है जिसमें शरीर को कुर्सी पर बैठे हुए जैसी स्थिति में रखा जाता है.

2. उत्कटासन के क्या लाभ हैं?

यह आसन जांघों, घुटनों और कूल्हों को मजबूत बनाता है तथा संतुलन और सहनशक्ति बढ़ाता है.

3. उत्कटासन करते समय किस बात का ध्यान रखना चाहिए?

पीठ सीधी रखें, घुटनों को ज्यादा आगे न बढ़ाएं और संतुलन बनाए रखें.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments