होमHealth Newsनाइट शिफ्ट बना रही बीमार! धीमे-धीमे बढ़ रही कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत

नाइट शिफ्ट बना रही बीमार! धीमे-धीमे बढ़ रही कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत

Side Effects Of Night Shift: आजकल कई लोग देर रात में काम करना पंसद करते हैं. यानी नाइट शिफ्ट लाइफ उनकी पसंदीदा शिफ्ट में से एक है.

Side Effects Of Night Shift: आजकल कई लोग देर रात में काम करना पंसद करते हैं. यानी नाइट शिफ्ट लाइफ उनकी पसंदीदा शिफ्ट में से एक है. इसके पीछे का कारण साफ है उन्हें रात में जागने में कोई तकलीफ नहीं होती. आप कई सेक्टर्स जैसे आईटी, हेल्थकेयर, बीपीओ या फिर कई अन्य सेक्टर्स देखेंगे जहां नाइट शिफ्ट होती हैं.

भले ही आपको नाइट शिफ्ट अच्छी लगती हों लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार देर रात तक काम करने से हमारे शरीर का नैचुरल साइकल बिगड़ जाता है. ये नैचुरल टाइम जिसे सर्केडियन रिदम कहते हैं, उसे बिगाड़ने का काम करती है. इसके कारण हार्मोनल गड़बड़ी, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या तेजी से देखी जा रही है. ऐसे में अगर आप नाइट शिफ्ट करते हैं, तो आपको अपना ध्यान रखने की काफी जरूरत है. क्योंकि ये शिफ्ट आगे चलकर कई परेशानियां आपके लिए खड़ी कर सकती हैं.

क्या होता है सर्केडियन रिदम

अब सबसे पहले जान लेते हैं कि आखिर सर्केडियन रिदम होता क्या है. दरअसल दिन काम करने के लिए बना होता है और रात आराम के लिए. ये रिदम को बैठाने का काम करता है सर्केडियम रिदम. लेकिन जब आप रात में काम करते हैं तो ये रिदम को बिगाड़ देता है. जिससे कई परेशानियां सामने आती हैं.

नाइट शिफ्ट के नुकसान

जो लोग नाइट शिफ्ट कर रहे हैं, उन्हें इस शिफ्ट में काम करने का मजा जरूर आता है. लेकिन इसका असर हमारे हार्मोन पर पड़ता है. जिसके कारण कई तरह की परेशानियां पैदा हो सकती हैं. जैसे मेलाटोनिन जो नीद का हार्मोन है. साथ ही कॉर्टिसोल का लेवल कोर्टिसोल स्ट्रेस हार्मोन होता है. उसका लेवल बढ़ाने लगता है. इसके पीछे का कारण है कि हमारा रूटीन बिगड़ जाता है.

स्ट्रेस हार्मोन क्यों बढ़ता है?

अगर आप नाइट शिफ्ट कर रहे हैं, तो आपका कोर्टिसोल लेवल क्यों बढ़ जाता है? इसके पीछे का कारण है कि रात में काम करने से हमारा लाइफस्टाइल काफी अनहेल्दी हो जाता है. इसे कंट्रोल करने के लिए अगर आप नाइट शिफ्ट करते हैं, तो अपनी डाइट का खास ख्याल रखें. क्योंकि अगर आपकी डाइट सही रहेगी खानपान अच्छा रहेगा तो कोलेस्ट्रॉल खत्म होने लगता है. अक्सर लोग देर रात जागते हुए जंक फूड खाते हैं. कम फिजिकल एक्टीविटी होती है, नींद की कमी होने लग जाती है.

क्या समस्याएं हो सकती हैं?

अब जान लेते हैं कि अगर आप देर रात तक लंबे समय तक जागते हैं, तो क्या समस्याएं हो सकती है. तो बता दें कि जो लोग देर रात तक काम करते हैं उनमें कई दिक्कतें जैसे मोटापा बढ़ता है, हाई ब्लड प्रेशर बढ़ना, डायबिटीज होना, स्ट्रेस लेवल बढ़ना और डिप्रेशन की समस्याएं हो सकती हैं.

इससे कैसे बचा जाएं?

इन समस्याओं से दूर रहने के लिए रोजाना 7 घंटे की नींद जरूर लें. सोने से पहले कमरे में अंधेरा रखें जिससे नींद अच्छी आएगी. जंक फूड्स का सेवन करने से बचें, डाइट लें या फिर हेल्दी खाना जरूर खाएं, रोजाना नियमित रूप से हल्की एक्सरसाइज करें और कैफीन का सेवन सीमित करें.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे कुछ नहीं हुआ मैं तो ठीक हूं’, ये कहकर सालों तक स्मोकिंग कर रहे आप? डॉक्टर से जानें साइड इफेक्ट्स

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments