Heteropaternal Superfecundation: अक्सर आपने सुना होगा कि जुड़वा बच्चों में कुछ ही मिनटों का गैप होता है. इस तरह बच्चे जुड़वा कहलाए जाते हैं. अब ये भी स्वाभाविक है कि बच्चे जुड़वा हैं तो उनके मां-बाप भी एक ही होंगे. इसमें कोई दो राय नहीं है. लेकिन अगर कोई आपसे कहे कि जुड़वा बच्चों के मां-बाप अलग-अलग हो तो?
शायद आप इस बात पर भरोसा न करें क्योंकि ये किसी फिल्म या फिर काल्पनिक घटना की तरह लगता है. लेकिन ऐसा सच में हुआ है. दरअसल ब्रिटेन में हुए दो महिलाओं के डीएनए टेस्ट की खूब चर्चा हो रही है. इस टेस्ट की रिपोर्ट सामने आने के बाद महिलाओं की जिंदगी बदल गई.
हैरत में पूरा परिवार
किसी के साथ भी इस तरह की घटना हो तो जाहिर तौर पर हैरत में आ जाएगा. ऐसा ही इन दो महिलाओं के परिवार के साथ हुआ. दरअसल एक साधारण डीएनए रिपोर्ट ने 49 साल पुराने राज को उजागर किया और महिलाओं की जिंदगी बदल दी. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार ये जुड़वा महिलाओं का नाम मिशेल ओसबोर्न और लविनिया ओसबोर्न है.
कैसे हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक एक मेल के जरिए सितंबर 2022 में लिविनिया के घर पर एक डीएनए रिपोर्ट मेल के जरिए आई. इस रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लिविनिया और मिशेल दोनों जुड़वा बहन तो हैं लेकिन उनके पिता एक नहीं है. जिस कारण उनकी शक्लें एक जैसी नहीं दिखाई देती. यानी दोनों मिहलाएं आईडेंटिकल ट्विंस नहीं है.
सवाल आता है कि आखिर ये कैसे पॉसिबल हुआ? दरअसल ये दोनों बिना किसी मेडिकल सर्जरी के ही कंसीव हुई थीं. दोनों ने एक ही मां के गर्भ से जन्म लिया एक ही घर में पली बढ़ी भी. दोनों के जन्म में कुछ मिनटों का गैप था. लेकिन फिर भी दोनों सगी बहन नहीं है. दोनों सगी होने के बावजूद सौतेली बहने निकलीं. हालांकि ये काफी शॉकिंग बात है. साइंस के लिए भी ये काफी चौंकाने वाला मामला है.
सगी फिर भी सौतेली कैसे?
BBC की ओर से इसपर एक रिपोर्ट जारी की गई. इस रिपोर्ट के मुताबिक 49 साल की मिशेल और लविनिया का अस्तित्व रेयर बायोलॉजिकल प्रोसेस जिसे हेटरोपैटरनल सुपरफेकुंडेशन कहा जाता है. ये एक ऐसा प्रोसेस है जहां एक महिला के शरीर में एक ही समय में एक से अधिक एग्स निकलते हैं, और ये एग्स अलग-अलग पुरुषों के स्पर्म से फर्टिलाइज हो जाते हैं. फिर ये भ्रूण गर्भ में सुरक्षित रहते हैं और बच्चे बनते हैं. ये काफी कठिन प्रोसेस है. जिस कारण इसे समझना भी काफी मुश्किल हो जाता है. खासतौर पर यह तभी होती है जब कई असंभव जैसी घटनाएं एकदम सही समय पर हों.
जानकारी के मुताबिक ऐसी कंडिशन तब होती है जब महिला के पीरियड साइकल में एक से अधिक एग्स निकले, उस समय पर एक से अधिक पुरुष के साथ महिला का फिजिकल रिलेशन रहा हो. इस तरह अलग-अलग पुरुषों के सपर्म अलग-अलग एग्स से फर्टिलाइज जब हो जाते हैं और वे भ्रूण गर्भ में बचते हैं, तो ऐसी कंडिशन हो सकती है.
जुड़वा होकर भी सौतेली हैं ये बहने
यही कारण है कि मिशेल और लविनिया जुड़वा बहने तो हैं लेकिन फिर भी दोनों सौतेली हैं. जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में 20 से भी अधिक कम मामले दर्ज हैं. हालांकि इस संख्या की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है.
यह भी पढ़ें: अचानक सामने आया, क्या है हंतावायरस? जानें कितना खतरनाक
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

