होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: हाथ धोने का सही तरीका

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हाथ धोने का सही तरीका

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. क्या आपको या आपके किसी अपने को सांस लेने में तकलीफ होती है?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. क्या आपको या आपके किसी अपने को सांस लेने में तकलीफ होती है? तो ये अस्थमा हो सकता है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. कई बार हम अपने हाथ धोना भूल जाते हैं और क्यों जरूरी है हाथ धोना ?. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. हमारी Indian थाली में ज़्यादातर आलू होते ही हैं. कभी आलू गोभी कभी आलू गाजर तो कभी आलू टमाटर… लेकिन ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है? इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे अस्थमा का खतरे के बारे में

अगर आपके परिवार में या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो अलर्ट हो जाना चाहिए. कहीं ये अस्थमा न हो. आज वर्ल्ड डे 2026 के मौके पर बताएंगे कि आखिर इसके लक्षण क्या है और इससे बचाव कैसे करें. अस्थमा की परेशानी तब होती है जब सांस लेने की नली में सूजन आ जाती है या फिर नली छोटी हो जाती है. सांस लेना मुश्किल हो जाता है. बार-बार खांसी आना, घबराहट होने की समस्या होने लगती है. ये एक क्रॉनिक समस्या है लंबे समय तक अगर बने रहे तो अस्थमा की शिकायत हो सकती है. हालांकि इसे पहचानते हुए इसे कंट्रोल किया जा सकता है.

अस्थमा के लक्षणों की अगर बात की जाएं तो सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न की समस्या, खांसी खासतौर पर रात को या फिर सुबह, सांस लेते समय सीटी जैसी आवाजे बजना, इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो अलर्ट हो जाना चाहिए. कहीं ये अस्थमा का अटैक न हो. अक्सर अस्थमा धूल, प्रदूषण, धुंआं जैसे सिगरेट, अगरबत्ती, ठंडी हवा, मौसम में बदलाव यहां तक की पेट्स से. अधिक स्ट्रेस लेना, एक्सरसाइज करने से अस्थमा ट्रिगर हो सकता है. इसलिए इसकी पहचान करना बहुत जरूरी होता है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे हाथ न धोना बना सकता बीमार

हमारी कुछ आदते ऐसी होती हैं जो हमें बीमार बनाती है और कुछ आदत ऐसी होती हैं जिनसे हम स्वस्थ रह सकते हैं. उन्हीं में से एक आदत है हाथ धोने की. अगर हाथों को साफ रखा जाए तो कई परेशानियों का सामना किया जा सकता है. लेकिन अगर आप इन्हें गंदा रखते हैं, तो आप कई प्रॉब्लम्स अपने लिए खड़ी कर सकते हैं. आज वर्ल्ड हैंड हाइजीन डे के रूप में मनाया जा रहा है. जानेंगे कि ऐसी कौन सी आदत है जिन्हें अपनाते हुए आप बीमारी से बच सकते हैं.

दरअसल हमारे हाथों में कई बैक्टीरिया मौजूद में होते हैं. ये बैक्टीरिया कई चीजों के संपर्क में आने से जैसे दरवाजे के हैंडल, मोबाइल फोन, पैसे, पब्लिक प्लेस से आ सकती है. इन सभी जगहों से बैक्टीरिया हमारे हाथओं में आते हैं और अगर आप बिना हाथ धोए खाना खाते हैं, खाने का सेवन करते हैं, चेहरे को छूते हैं, तो ये कीटाणु सीधे हमारे शरीर में पहुंच सकते हैं. इनसे होने वाली प्रॉब्लम्स की अगर बात की जाए तो डायरिया, फ्लू, इंफेक्शन और कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे आलू खाने से हो सकता हार्ट अटैक

आलू हमारे घर में सबसे अधिक बनने वाली सब्जियों में शामिल होता है. रोज घर में कभी न कभी आलू बन ही जाता है. कभी गाजर आलू, कभी आलू मटर, आलू गोभी, आलू की सूखी सब्जी. आलू खाने की इतनी वैराइटी है कि शायद उनकी गिनती भी न की जा सके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिक आलुओं के सेवन से हमारे शरीर को कितना नुकसान पहुंच सकता है. दरअसल आलुओं में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है.

साथ ही हमारे लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज नाम के लिए भी शामिल नहीं है. ऐसे में अगर आप बिना फिजिकल एक्टीविटी के इसे खाते हैं, तो ये आपके शरीर में जाकर फैट में कंवर्ट हो जाते हैं और साथ ही ये दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ा देते हैं. जिस कारण अगर आप रोजाना आलुओं का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: अचानक सामने आया, क्या है हंतावायरस? जानें कितना खतरनाक

यहां देखें VIDEO:

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )


author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments