Weight Fluctuation Causes: कुछ लोगों का वजन बार-बार बढ़ता रहता है. इस कंडिशन को वेट फ्लक्चुएशन कहा जाता है. खराब और बिजी लाइफस्टाइल के चलते लोगों में ये समस्या काफी आम हो चुकी है. कुछ लोग वर्कआउट या फिर डाइटिंग करके वजन तेजी से घटा लेते हैं. लेकिन इस कंडिशन के शिकार लोग बार-बार वजन बढ़ने की समस्या हो जाती है.
अगर इस तरह का उतार और चढ़ाव बार-बार हो रहा है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए. क्योंकि ये कई तरह से शरीर पर अफेक्ट करता है. जैसे मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, हार्मोनल इंबैलंस कर देता है, मेंटल हेल्थ पर भी इसका बुरा असर पड़ता है. वहीं लंबे समय तक अगर ऐसा चलता रहे तो शरीर की एनर्जी पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है.
बार-बार बढ़ रहा है वजन? जानें कारण
बार-बार बढ़ते हुए वजन का कारण भी जानना बहुत जरूरी हो जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. जैसे बिना समय के खान-पान, नींद की कमी होना, अधिक स्ट्रेस, एक्सरसाइज अगर कर रहे हैं, तो उसका गलत होना. ये सभी कारण भी बार-बार वजन बढ़ा सकते हैं. हालांकि आप अपने लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करते हुए वेट को स्टेबल रख सकते हैं.
अपनी थाली में शामिल करें
अपने खाने की थाली में देखें कैलोरी का इनटेक कितना है. अपनी डाइट में 60 प्रतिशत सलाद और दही को शामिल करें. साथ ही 40 प्रतिशत होल ग्रेन्स और दाल को शामिल करें. प्रोटीन, फाइबर से भरपूर हेल्दी फैट्स का सेवन करें. क्रैश डाइट से बचें, इससे वेट लॉस में मदद मिलती है. वहीं स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हुए वजन को कंट्रोल रखने में कम कर सकते हैं. हफ्ते में एक बार वेट ट्रेनिंग करे. इनमें स्क्वैट, पुश-अप्स, लंज, डेडलिफ्ट शामिल होते हैं.
स्ट्रेस को करें मैनेजमेंट
वहीं स्ट्रेस को कंट्रोल रखने से भी इस कंडिशन को कंट्रोल रखा जा सकता है. दरअसल स्ट्रेस के दौरान वजन उतार-चढ़ाव होता है. साथ ही अक्सर मीठा या फिर हाई कैलोरी फूड का सेवन जो लोग कर लेते हैं उन्हें इमोशनल ईटिंग या ओवरईटिंग का शिकार हो जाते हैं. स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए नियमित योग करें, रोज 15 से 20 मिनट वॉक करें और हेल्दी डाइट का सेवन करें.
यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में करें ये सरल योगासन, बिन वजह का स्ट्रेस होगा दूर
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

