Which yoga is best in pregnancy: गर्भवती महिला के लिए ये समय बहुत ही नाजुक होता है. इस समय में महिला को अपना और बच्चा का भरपूर ध्यान रखना होता है. इस नाजुक समय में हेल्थ के समय में हल्की-सी भी लापरवाही मां-बच्चे पर भारी पड़ सकती है. इसलिए फिट रहने के लिए एक कुछ योगासन जरूर करने चाहिए. योग न सिर्फ शारीरिक लिहाज से सही माने जाते हैं बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य के लिहाज से भी सही माने जाते हैं.
योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी आती है, बल्कि मसल्स भी मजबूत रहते हैं. यही नहीं, योग की मदद से तनाव और चिंता को भी कम किया जा सकता है. इसी कड़ी में आयुष मंत्रालय ने मां की सेहत को ध्यान में रखते हुए कुछ योगासन के बारे में बताया है. चलिए जानते हैं.
गर्भावस्था के लिए बेस्ट हैं ये योगाभ्यास | Best Yoga Poses During Pregnancy
नाड़ी शोधन प्राणायाम
गर्भावस्था के समय गर्भवती महिला नाड़ी शोधन प्राणायाम कर सकती हैं. ये योगा शरीर की 72,000 नाड़ियों को शुद्ध करती है. इस योगासन को अनुलोम-विलोम भी कहा जाता है, जो मुख्य रूप से तनाव कम करने, मन को शांत करने, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए जानी जाती है. वहीं ये योगासन श्वसन क्षमता बढ़ाने में सहायक है. आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह अभ्यास मानसिक शांति बढ़ाने, तनाव कम करने और शरीर के ऊर्जा संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है. गर्भवती महिलाओं के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी माना गया है क्योंकि यह मन को स्थिर करता है और चिंता को कम करता है.
शीतली प्राणायाम
गर्भवती महिला शीतली प्राणायाम का अभ्यास भी कर सकती हैं. ये योगासन शरीर और मन को ठंडा करता है. इसके साथ ही स्ट्रेस कम करता है, और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है. मंत्रालय का कहना है कि ये योगासन गर्भावस्था के दौरान होने वाली बैचेनी को कम करने के लिए बेस्ट योगासनों में से एक है. इस योगासन में जीभ को मोड़कर मुंह से सांस ली जाती है और नाक से छोड़ी जाती है.
भ्रामरी प्राणायाम
भ्रामरी योगासन करने से गर्भावस्था के दौरान आने वाला स्ट्रेस, बैचेनी, परेशानी और गुस्सा कम होता है. ये योगासन नींद न आने की समस्या को भी कम करने में सहायक है. भ्रामरी में सांस छोड़ते समय मधुमक्खी की तरह गुनगुनाने की आवाज निकाली जाती है. इस दौरान आंखें बंद रखी जाती हैं और कानों को हल्के से ढका जाता है.
बता दें कि गर्भावस्था के समय शरीर में हार्मोनल तेजी से बदल रहे होते है. जिस कारण मां को गुस्सा, बैचेनी, स्ट्रेस जैसी चीजे बिना वजह परेशान करती है. ऐसे में ये सरल और हल्के योगासन मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिहाज से सही हैं.
यह भी पढ़ें: Workout करने से पहले याद रखें ये बातें, बनेगी मस्कुलर बॉडी

