Changing Weather Children Health: मौसम कब बदल जाए ये बता पाना आजकल थोड़ा मुश्किल हो गया है. खासतौर पर दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास इलाकों का मौसम. बदलता हुआ मौसम बीमारियां लेकर के आता है. इस कारण ऐसे मौसम में अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है. खासतौर पर बच्चों की सेहत का और भी अधिक ख्याल रखना पड़ता है. क्योंकि उनकी इम्यूनिटी उतनी नहीं स्ट्रांग होती जितनी बड़ों की होती है. जिस कारण वो जल्दी-जल्दी बीमार हो सकते हैं.
जिस हिसाब से अभी मौसम चल रहा है. कभी ठंडी हवा कभी बारिश तो कभी तेज धूप और गर्मी ये मौसम जल्दी बीमारी का शिकार बनाने वाला मौसम है. इसलिए ऐसे मौसम में खांसी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, पेट से संबंधित परेशानियां, तेज गर्मी, ठंडी हवा का सामना करना पड़ सकता है. यही बच्चों के बीमार बनने के भी कारण है.
इग्नोर कर देते हैं पेरेंट्स
अब वहीं कुछ ऐसे नॉर्मल लक्षण जब दिखाई देते हैं, तो माता-पिता उन्हें इग्नोर कर देत हैं. क्योंकि ये काफी छोटे दिखने वाले लक्षण हैं. क्योंकि ये मौसम घर में गंदगी भी फैलाता है. इस कारण ऐसे मौसम में साफ-सफाई और डेली लाइफ का भी अधिक ख्याल रखना पड़ता है. बच्चों की देखभाल करना उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी है. उनके शरीर में कैसे बदलाव आ रहे हैं ये समझा जाए. आप सही जानकारी से बच्चों को होने वाली बीमारी से बचा सकते हैं.
इन लक्षणों को न करें इग्नोर
आप कुछ लक्षण हैं जिन्हें इग्नोर अगर कर रहे हैं, तो ऐसा न करें. जैसे अगर बार-बार बच्चे को खांसी, जुकाम, बुखार हो रहा है, तो इसे इग्नोर न करें. अगर बच्चा कमजोरी महसूस करे, भूख कम लगे, ये भी एक संकेत हो सकता है, कि बच्चे की हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है. अब कुछ बच्चों में एलर्जी की समस्या, सांस लेने में परेशानी या फिर स्किन पर रैशेज होती हैं. ये समस्याएं अगर हो तो भी इसे इग्नोर न करें.
अपने बच्चे के स्वभाव को चेक करें. जैसे लगातार बच्चा चिड़चिड़ा हो रहा हो, ठीक से सो न पा रहा हो, खेलने में कम रूचि दिखाए, ये हेल्थ के लिए एक खराब संकेत हो सकता है. अगर लंबे समय तक इस तरह के लक्षण दिखाई दिए तो डॉक्टर से सलाह लें. उन्हें चेक करवाएं. समय रहते आप अगर इन लक्षणों की पहचान कर लेते हैं, तो इन्हें गंबीर होने से रोका जा सकता है. यानी इसे कंट्रोल किया जा सकता है.
कैसे रखें इस मौसम में बच्चों का ख्याल
सबसे बड़ा सवाल आता है कि आखिर इस मौसम में बच्चों का ख्याल कैसे रखा जाए. इसके लिए अधिक मेहनत नहीं बस अपने बच्चों को बैलंस्ड और पौष्टिक डाइट दें. इससे उनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत बने रहेगी. उन्हें अधिक मात्रा में पानी पिलाएं साथ ही मौसम के अनुसार उन्हें कपड़े पनाएं. आसपास साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें. बच्चों को गंदे हाथों से खाना खाने से रोक लगाएं. इतना ही नहीं पर्याप्त मात्रा में उन्हें नींद लेने दें आराम करने दें. अधिक ठंडी या फिर गर्म चीजों से उन्हें बचाएं.
यह भी पढ़ें: भारत-जापान की बड़ी डील! हेल्थ सेक्टर में होने जा रहा है बड़ा बदलाव
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

