Why does BP get low in summer: गर्मी में अक्सर शरीर लो-लो लगता है. जैसे उसमें जान नहीं बची. आप चाहे कितनी ही अच्छी डाइट ले लें. इसके बाद भी शरीर बेजान-सा लगता है. लेकिन कुछ उपायों की मदद से आप शरीर को लो फील होने से बचा सकते हैं. इस समस्या को लो बीपी भी कहा जाता है. यानि जब शरीर में जान नहीं बची ऐसा फील हो तो समझ जाएं कि आपका ब्लड प्रेशर लो हो रहा है.
लो ब्लड प्रेशर में चक्कर आना, थकान, बेहोशी और धुंधला दिखना जैसे लक्षण शामिल होते हैं. वहीं ये समस्या गर्मी में अधिक देखने को मिलती हैं. रोजाना का बढ़ता तापमान शरीर पर बुरा प्रभाव डालती है. बढ़ते तापमान में ब्लड फ्लो दिमाग तक ठीक से नहीं पहुंच पाता जिसके कारण चक्कर आने या कमजोरी जैसा महसूस होता है. अगर गर्मियों में आपको भी लो बीपी की समस्या होती है, तो आप कुछ घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं जिससे गिरता ब्लड प्रेशर रूकने में मदद करेगा.
गर्मी में लो बीपी से बचने के तरीके
भरपूर मात्रा में पानी पिएं
गर्मी में शरीर को कमजोरी दूर करने का सबसे बढ़िया तरीका है, आप भरपूर मात्रा में पानी पिएं. क्योंकि शरीर का पानी पसीना बनकर बह जाता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है. इसलिए शरीर को बेहतर रखने के लिए पानी का सेवन जरूर करें. एक हेल्दी एडल्ट के लिए रोजाना 2.5 से 3.5 लीटर यानि लगभग 8-10 गिलास पानी का सेवन जरूरी होता है. वहीं ज्यादा पसीना आने पर आप पर यह मात्रा 4 लीटर तक हो सकती है.
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न होने दें
गर्मी में लो फील होना आम बात है. वहीं जिन लोगों का बीपी बार-बार गिर जाता है. वह अपने शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न होने दें. इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा को बैलेंस्ड रखने के लिए केले, नारियल पानी, पालक, शकरकंद, दही, एवोकाडो और नींबू पानी जैसे खाद्य पदार्थ का सेवन करें.
नमक वाली चीजें खाएं
बीपी गिरने पर आप हल्की नमक वाली चीजों का सेवन भी कर सकते हैं. इसके लिए आप भुने हुए मखाने, मुरमुरा या लाई, भुनी हुई मूंगफली, चना, भुने आलू के चिप्स का सेवन कर सकते हैं. ये गिरते बीपी को तुरंत संभालने का काम करेगा. वहीं अगर आप पहले से हाई ब्लड प्रेशर या हृदय संबंधी समस्याएं से जुझ रहे हैं तो सोडियम के सेवन में सावधानी बरतें.
बरतें ये सावधानी
तेज धूप में लंबे समय तक रहने से बचें।
ढीले और हल्के रंग के कपड़े पहनें।
पानी का सेवन करते रहें। नारियल पानी और नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है।
कैफीन या अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए।
धूप में जाने से पहले टोपी, छाता या सन प्रोटेक्शन का उपयोग करें।
अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की वजह से बार-बार चक्कर आने, बेहोशी, तेज धड़कन या सीने में दर्द जैसे लक्षण महसूस हो तो इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी मॉर्निंग सिकनेस में ट्राई करें घरेलू उपाय, आएंगे काम
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. गर्मी के मौसम में बीपी (ब्लड प्रेशर) लो क्यों हो जाता है?
गर्मी में शरीर का तापमान बढ़ने पर रक्त वाहिकाएं (ब्लड वेसल्स) फैल जाती हैं, जिसे Vasodilation कहा जाता है. इससे रक्त का दबाव कम हो जाता है। साथ ही, ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है, जिससे ब्लड वॉल्यूम घटता है और बीपी लो हो सकता है.
2. गर्मी में बीपी लो होने के मुख्य लक्षण क्या होते हैं?
लो बीपी होने पर चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, सिर हल्का लगना, ज्यादा प्यास लगना, धुंधला दिखना और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्या हो सकती है. यदि ये लक्षण बार-बार दिखें तो इसे Hypotension का संकेत माना जा सकता है और सावधानी जरूरी है.
3. गर्मी में बीपी लो होने से बचाव कैसे किया जा सकता है?
बचाव के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, Electrolyte balance बनाए रखने के लिए नींबू पानी या ओआरएस लें, बहुत देर तक धूप में रहने से बचें और हल्का, पौष्टिक भोजन करें. अचानक खड़े होने से बचें और शरीर को ठंडा रखने की कोशिश करें. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना भी जरूरी है.

