Makeup Cleaning Hacks: कई लड़किया अपनी मेकअप किट में ब्रश रखती है, लेकिन उन्हें धोना भूल जाती हैं. ऐसे में वह ब्रश रखे-रखे बहुत गंदी हो जाती है. जो दिखने में तो साफ दिखती है, पर उस पर अनदेखे कीटाणु चिपके रहते हैं, जो स्किन पर तरह-तरह की एलर्जी का कारण बनती है. इसलिए आज के आर्टिकल में हम जानेंगे ब्रश को साफ करने के आसान तरीके. चलिए जानते हैं.
बता दें गंदे मेकअप ब्रश का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मुंहासे (acne), गंभीर त्वचा संक्रमण (infection), एलर्जी, और बंद रोमछिद्रों (clogged pores) की समस्या हो सकती है. इन ब्रशेस में बैक्टीरिया, तेल, और मृत त्वचा कोशिकाएं जमा हो जाती हैं, जो त्वचा की सुरक्षात्मक परत को कमजोर करती हैं. इसके कारण समय से पहले बुढ़ापा और त्वचा में जलन भी हो सकती है.
गंदे मेकअप ब्रश इन तरीकों से करें साफ
पानी और शैंपू का इस्तेमाल
मेकअप ब्रश साप करने के लिए आप शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्रश को साफ करने के लिए एक बर्तन में पानी लें, अब इसमें थोड़ा शैंपू डालें. पानी को अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें कुछ देर तक ब्रश डालकर रख दें. इसके बाद इन्हें साफ पानी में से निकाल लें. कपड़े से पोछकर धूप में जरूर सुखाएं. धूप में सुखाने से ब्रश में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाएंगे.
ऑलिव ऑयल से साफ करें
मेकअप ब्रश को ऑलिव ऑयल से साफ करें. ऐसा करने से ब्रश मुलायम होगी. वहीं इसमें मौजूद जिद्दी क्रीम आसानी से निकल जाएगी. इसके लिए 1 बर्तन में ऑलिव ऑयल डालें. अब इसमें मेकअप ब्रश को डाल कर रखें. इसे कुछ देर तक डुबोकर रखें, ऐसा करने से ब्रश में लगा मेकअप और जिद्दी मेकअप आसानी से निकल जाएगा.
गुनगुने पानी से साफ करें
मेकअप ब्रश को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. एक बर्तन में साफ पानी को हल्का गुनगुना करें.अब इसमें गंदी मेकअप ब्रश डालकर रखें. पांच से दस मिनट या फिर आधे घंटे के लिए ब्रश को डालकर रखें. जब तक गुनगुना पानी ठंडा न हो जाएं, अब इसके बाद ब्रश को निकालकर साफ कपड़े से पौछकर रख लें.
यह भी पढ़ें: Glowing Skin: चेहरे की लौटेगी चमक, कराएं ये ट्रीटमेंट
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. गंदे ब्रश का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?
गंदे ब्रश में बैक्टीरिया पनपते हैं, जो संक्रमण और Gingivitis का कारण बन सकते हैं.
2. इससे त्वचा पर क्या असर पड़ता है?
गंदी मेकअप ब्रश से पिंपल्स, जलन और Acne बढ़ सकता है.
3. इससे बचाव कैसे करें?
ब्रश को नियमित साफ करें, समय-समय पर बदलें और किसी के साथ शेयर न करें.

