होमWellnessFitnessWorkout करने से पहले याद रखें ये बातें, बनेगी मस्कुलर बॉडी

Workout करने से पहले याद रखें ये बातें, बनेगी मस्कुलर बॉडी

Workout Common Mistakes: फिट रहने के लिए लोग होम वर्कआउट या जिम जॉइन करते हैं. लेकिन वर्कआउट के समय लोग कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं.

Workout Common Mistakes: फिट रहने के लिए लोग होम वर्कआउट या जिम जॉइन करते हैं. लेकिन वर्कआउट के समय लोग कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भूल जाते हैं. एक छोटी-सी गलती आपकी सेहत बनाने की बजाए बिगाड़ सकती है. इसलिए सामान्य-सी लगने वाली बातों को जरूर फॉलो करें.

दरअसल बदलते समय में फिट रहने का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि छोटा बच्चा और बड़ा सभी जिम जॉइन कर चुके हैं. वहीं जिन लोगों ने जिम जॉइन नहीं किया वह घर में वर्कआउट मशीनों की मदद से फिट रहने का प्रयास करते हैं. मस्कुलर बॉडी और फिट दिखने के चक्कर में घंटों-घंटों पसीना बहाते हैं. अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. इस आर्टिकल में बताया गया है कि आपको किन बातों का ध्यान रखकर वर्कआउट करना है. चलिए जानते हैं.

फिटनेस बनाने के लिए याद रखें ये बातें

जल्दबाजी में न करें वॉर्म-अप

वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज करने से पहले कभी भी जल्दबाजी में वॉर्मअप न करें. बिजी लाइफस्टाइल के चलते अक्सर लोग हड़बड़ी में रहते हैं ऐसे में वह वर्कआउट करने से पहले वॉर्म-अप भी जल्दबाजी में करने लगते हैं. लेकिन इस तरह की गलती कभी भी न करें. ऐसा करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. वहीं अगर आप वॉर्मअप को स्किप करते हैं या फिर जल्दबाजी में करते हैं तो आपका शरीर आगे आने वाली सख्त एक्सरसाइज के लिए तैयार नहीं हो पाता है. इसलिए वॉर्मअप स्किप करने या फिर जल्दबाजी में करने की गलती न करें.

क्षमता से अधिक वजन न उठाएं

कई लोग ये गलती बहुत करते हैं. दरअसल कॉम्पीटिशन के चक्कर में कई लोग अपनी क्षमता से अधिक वजन उठाने लगते हैं. ये गलती कभी भी नहीं करनी चाहिए . अपनी क्षमता से अधिक वर्कआउट करने से सेहत बनने की बजाए बिगड़ने लगती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि जब आप जरूरत से ज्यादा वजन उठाते हैं तो आपका पूरा ध्यान वजन उठाने पर होता है न कि सही बॉडी और सेहत बनाने पर. जरूरत से ज्यादा वजन उठाने पर आपकी रीढ़ की हड्डी, जोड़ों और टेंडन्स की सेहत बिगड़ सकती है.

डाइट पर ध्यान दें

जिम जॉइन कर लिया, पर डाइट पर ध्यान नहीं दिया? तो सेहत कैसे बनेंगी. दरअसल वर्कआउट करने के लिए आपको बैलेंस्ड डाइट भी रखनी होती है. इसलिए वर्कआउट करने वाले लोग अपनी डाइट में ऐसे फूड्स रखें जो सेहत को बनाने में मदद करें. वर्कआउट से 30-60 मिनट पहले कार्ब्स औऱ बाद में प्रोटीन जरूर लें. इसके अलावा शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं.

शरीर को आराम देना जरूरी

वर्कआउट करने के बाद शरीर को भरपूर मात्रा में आराम देना जरूरी होता है. बिना ब्रेक के वर्कआउट करने से शरीर में कोर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन बढ़ने लगते हैं, जिससे मांसपेशियां रिकवर होने के बजाए टूटने लगती हैं. इसलिए वर्कआउट करने के बाद भरपूर मात्रा में आराम करें. ऐसा करने से शरीर ठीक तरीके से रिपेयर हो जाता है और टूटी मांसपेशिया रिकवर हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Paschimottanasana Benefits: कमर दर्द में संजीवनी ये योगासन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. वर्कआउट से पहले कौन-सी गलती नहीं करनी चाहिए?

बिना वार्म-अप के सीधे एक्सरसाइज शुरू करना बड़ी गलती है, इससे चोट लगने का खतरा बढ़ता है.

2. वर्कआउट के बाद क्या गलती नहीं करनी चाहिए?

कूल-डाउन और स्ट्रेचिंग छोड़ देना गलत है, क्योंकि इससे मांसपेशियों में जकड़न और दर्द बढ़ सकता है.

3. वर्कआउट के दौरान सबसे आम गलती क्या है?

गलत पोस्चर या तकनीक से एक्सरसाइज करना, जिससे मांसपेशियों पर गलत दबाव पड़ता है और चोट हो सकती है.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments