होमPodcastInhaler अस्थमा का सबसे प्रभावी उपचार? डॉक्टर ने बताया

Inhaler अस्थमा का सबसे प्रभावी उपचार? डॉक्टर ने बताया

World Asthma Day: अस्थमा (दमा) एक गंभीर श्वसन रोग है, जिसमें सही इलाज और सावधानी बेहद जरूरी होती है. फिट रहे इंडिया ने डॉक्टर से डिटेल में बातचीत.

World Asthma Day: अस्थमा (दमा) एक गंभीर सांस से जुड़ी बीमारी है, जिसमें सही इलाज और सावधानी बेहद जरूरी होती है. इसी विषय को लेकर फिट रहे इंडिया ने Dr. R. K. Mani, जो Yashoda Medicity में क्रिटिकल सर्विसेज और पल्मोनरी केयर के डायरेक्टर हैं, खुलकर बात की. उन्होंने अस्थमा के इलाज को लेकर सभी जरूरी जानकारी बताई.

डॉ. मणि के अनुसार, कई लोग यह सोचते हैं कि क्या अस्थमा का इलाज बिना इनहेलर के संभव है. इस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ हल्के मामलों में जीवनशैली में बदलाव से लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन अधिकांश मामलों में इनहेलर सबसे प्रभावी और सुरक्षित उपचार होता है. बिना डॉक्टर की सलाह के इनहेलर बंद करना खतरनाक साबित हो सकता है और इससे अटैक का खतरा बढ़ जाता है.

अस्थमा के सामान्य लक्षणों में सांस फूलना, सीने में जकड़न, खांसी और सीटी जैसी आवाज आना शामिल है. इसके ट्रिगर्स में धूल, धुआं, ठंडी हवा, एलर्जी और संक्रमण प्रमुख हैं. इनसे बचाव करना बीमारी को नियंत्रित रखने में मदद करता है.

डॉ. मणि ने यह भी बताया कि कुछ lifestyle changes जैसे नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, धूम्रपान से दूरी और साफ-सफाई का ध्यान रखना अस्थमा के मरीजों के लिए लाभदायक है। इसके साथ ही, समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराना भी जरूरी है.

डॉक्टर का कहना है कि यदि मरीज को बार-बार सांस लेने में कठिनाई, तेज खांसी या इनहेलर लेने के बाद भी राहत न मिले, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. सही जानकारी और समय पर उपचार से अस्थमा को प्रभावी तरीके से कंट्रोल की जा सकती है.

यह भी देखें: नमक का हार्ट अटैक से खास संबंध, डॉक्टर ने बताया कितनी मात्रा में करें सेवन


author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

घर-मंदिरो में जलने वाली धूपबत्ती से हो सकता है Air Pollution! Dr. Arvind Kumar से जानें

Lung Health Expert: दिल्ली छोड़ देने से प्रदूषण से बचा जा सकता है? पहाड़ी इलाकों की हवा भी अब पहले जैसी शुद्ध नहीं रही? डॉ. ने कई मिथकों का खुलासा किया.

मां बनने के बाद भी बरकरार रहेगा चेहरे पर ग्लो, एक्सपर्ट ने बताए जरूरी टिप्स

Tips for New Mom: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होने वाले बदलावों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से बातचीत की है.

ऑनलाइन खाने की डिलीवरी में आ गया खराब खाना? यहां करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

How to Report Food Complaints Online to FSSAI: क्या ऑनलाइन मंगाया गया खाना सुरक्षित है? सड़क किनारे मिलने वाले स्ट्रीट फूड पर कितना भरोसा किया जा सकता है?

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments