How to Avoid Heart Attack: दिल की बीमारियां आज के समय में तेजी से बढ़ती हुई एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन चुकी हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, हृदय रोग के लगभग आधे मामलों में लोगों को तब तक अपनी स्थिति का पता नहीं चलता, जब तक कि उन्हें हार्ट अटैक न आ जाए. यह स्थिति चिंता का विषय है, क्योंकि समय रहते पहचान और सावधानी से इस खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
डॉक्टरों का कहना है कि हमारी रोजमर्रा की गलत आदतें इस बीमारी को बढ़ावा देती हैं. जरूरत से ज्यादा और बार-बार खाना, अचार, पापड़, चटनी और जंक फूड के माध्यम से अत्यधिक नमक का सेवन, और शारीरिक गतिविधियों की कमी, ये सभी कारक दिल की सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं. लंबे समय तक ऐसी जीवनशैली अपनाने से ब्लड प्रेशर, मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है, जो आगे चलकर हृदय रोग का कारण बन सकते हैं. इसी विषय पर फिट रहे इंडिया ने एक्सपर्ट से खास बातचीत की है. जिसमें एक्सपर्ट ने लोगों को जरूरी बातों के बारे में जानकारी साझा की है.
यह भी देखें: मेरा बेटा जिद्द क्यों करता हैं बच्चें? एक्सपर्ट से जानें बच्चे को समझाने का तरीका

