होमWellnessFitnessPaschimottanasana Benefits: कमर दर्द में संजीवनी ये योगासन

Paschimottanasana Benefits: कमर दर्द में संजीवनी ये योगासन

Paschimottanasana Benefits: सरकार ने आम लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एक विशेष अभियान चलाया है.

Paschimottanasana Benefits: सरकार ने आम लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के उद्येश्य से एक विशेष अभियान चलाया है. जिसमें सरकार ने एक जरूरी जानकारी साझा की है. #Yoga365 अभियान के तहत सरकार ने नियमित रूप से पश्चिमोत्तानासन (Pashchimottanasana) करने की सलाह दी है. ये योगासन जो शरीर के मध्य भाग को एक्टिव करता है, नर्वस सिस्टम को आराम देता है.

आज की बिजी लाइफस्टाइल में अनबैलेंस्ड खान-पान के चलते लोगों में पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. गैस, कब्ज, भूख न लगना और पाचन तंत्र की गड़बड़ी जैसी दिक्कतें आम हो चुकी हैं. इसके अलावा, लंबे समय तक बैठकर काम करने से साइटिका जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही है. ऐसे में इन समस्याओं में योग सरल और प्रभावी उपाय है.

Benefits of Paschimottanasan | पश्चिमोत्तानासन के फायदे

पश्चिमोत्तानासन, जिसे बैठकर आगे झुकने की मुद्रा भी कहा जाता है. इस आसन के करने से शरीर का बीच का भाग में लचीलापन आता है. इसके करने से पेट के अंग एक्टिव होते हैं. जिस कारण व्यक्ति का पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट से संबंधित परेशानियों में कमी आती है. साथ ही यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और पीठ दर्द या साइटिका के लक्षणों को कम करने में मदद करता है.

ऐसे करें पश्चिमोत्तानासन | Paschimottanasana position

  • ज़मीन पर योगा मैट बिछाकर बैठें और दोनों पैरों को सामने की ओर सीधा फैला लें.
  • रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें, पंजों को अपनी ओर खींचें.
  • गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सीधा ऊपर की ओर उठाएं और रीढ़ को लंबा करें.
  • सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें.
  • हाथों से पैरों के अंगूठों या टखनों को पकड़ें.
  • अगर शुरुआत में अंगूठे न पकड़ पाएं, तो एड़ियों या पिंडली को पकड़ें.
  • कोहनियों को ज़मीन की तरफ लाएं और सिर को धीरे-धीरे घुटनों की ओर ले जाएं.
  • इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रुकें और सामान्य सांस लेते रहें.
  • सांस भरते हुए धीरे से वापस बैठें और हाथों को नीचे लाएं.

बरतें सावधानी

योगासन करते समय घुटनों को बिल्कुल सीधा रखने का प्रयास करें, लेकिन जबरदस्ती न करें. कोहनी बाहर की तरफ रखें. स्लिप डिस्क, साइटिका या रीढ़ की हड्डी में गंभीर दर्द होने पर यह आसन बिल्कुल भी न करें. शुरुआत में आप घुटनों के नीचे एक पतला तकिया रख सकते हैं.

सरकार लगातार लोगों को योग के प्रति जागरूक कर रही है. योग के प्रति लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दे रही है. जिससे वह लाइफस्टाइल बीमारियों से बचे रहें. योग न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है. नियमित अभ्यास करने से जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आता है.

यह भी पढ़ें: जिम जॉइन करने की होती सही उम्र, मजबूत होगी मांसपेशियां, हेल्दी होगा शरीर

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. पश्चिमोत्तानासन (Pashchimottanasana) क्या है?

यह एक योगासन है जिसमें बैठकर पैरों को सीधा रखकर आगे की ओर झुका जाता है, जिससे शरीर में खिंचाव आता है और लचीलापन बढ़ता है.

2. पश्चिमोत्तानासन के क्या लाभ हैं?

यह आसन पाचन तंत्र को सुधारता है, कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है, और पीठ व रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है.

3. इस आसन को करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?

इसे धीरे-धीरे और सही तरीके से करना चाहिए, शरीर पर अधिक जोर नहीं डालना चाहिए, और यदि दर्द हो तो अभ्यास रोक देना चाहिए.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments