होमHealth Newsचूहों से फैले वायरस ने ले ली 3 लोगों की जान! जानें...

चूहों से फैले वायरस ने ले ली 3 लोगों की जान! जानें लक्षण और कितना खतरनाक?

Hantavirus Outbreak 2026: कोरोना के बाद अब एक बार फिर से नए वायरस की खूब चर्चा हो रही है. इस वायरस का नाम है हंतावायरस. जनते हैं कि ये वायरस कितना खतरनाक है?

Hantavirus Outbreak 2026: कोरोना के बाद अब एक बार फिर से नए वायरस की खूब चर्चा हो रही है. इस वायरस का नाम है हंतावायरस (Hantavirus Outbreak 2026) WHO की ओर से जारी हुई जानकारी के अनुसार इसी वायरस से 3 लोगों की जान चली गई.

बताया गया कि तीनों मृतक अटलांटिक महासागर में एक क्रूज जहाज पर थे. जहां संदिग्ध प्रकोप से तीनों की जान चली गई. मामला सामने आते ही एक्सपर्ट्स इसकी जांच में जुट गए हैं. अब ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ये वायरस क्या है. कितना खतरनाक है. एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में कैसे फैलता है. आइए डिटेल में समझते हैं.

कैसे फैलता है हंतावायरस? How This Virus Spreads

कोरोनावायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में तेजी से फैलता था. लेकिन ये ऐसा नहीं है. ये इंसानों से नहीं बल्कि चूहों द्वारा मचाई गई गंदगी से फैलता है. हालांकि ये बात सुनकर काफी हैरानी होगी कि आखिर चूहों से कैसे बीमारी फैल सकती है, तो बता दें कि अगर आपके घर या फिर आपके आसपास कहीं अधिक चूहें हैं, तो अलर्ट हो जाइए.

चूहों में पाया जाता है ये वायरस

हैरानी होगी कि ये वायरस चूहों में पहले ही मौजूद होता है. जब चूहे घर में पेशाब, पॉटी करते हैं तो वो सूख जाते हैं और धूल बनकर हवा में उड़ने लगते हैं. अब किसी हवा के जरिए या फिर साफ-सफाई करते समय जब उसी जगह की धूल उड़ती है और शरीर के अंदर जाती है तो ये हमें बीमार बना देती है. इतना ही नहीं चूहों के काटने या फिर उनके झूठा खाने खाने से भी ये वायरस तेजी से फैलता है.

क्या है इस वायरस का कारण Causes Of Hantavirus?

इस वायरस के कारण की बात की जाए तो साफ है गंदगी. साथ ही उस गंदगी में चूहों का होना. जहां साफ-सफाई नहीं है, गंदगी अधिक होगी और वहां चूहें भी है तो ये वायरस होने की संभावना है. खासतौर पर ऐसी जगहें जैसे पुराना कबाड़ जहां हो, गोदाम हो ऐसी जगहों पर अक्सर चूहें आते-जाते रहते हैं. ऐसी जगहों पर अधिक खतरा रहता है. इस कारण अगर ऐसी किसी जगह पर जाएं तो मास्क लगाएं और फिर साफ करना सही साबित हो सकता है. बिना मास्क के साफ-सफाई करना बीमारी को दावत देना हो सकता है.

क्या है लक्षण और बचाव के उपाय What are the symptoms and prevention

अगर बात करें इनके लक्षणों की तो अगर अचानक से तेज बुखार आ जाए, बदन टूटने लगे, हड्डियों और मसल्स में दर्द होने लगे बहुत तेज दर्द महसूस हो, पेट खराब हो जाए, उल्टी जैसा लगने लगे, कुछ दिनों बाद सांस लेने में तकलीफ हो, बहुत अधिक तकलीफ होने लगे. अगर इस तरह के लक्षण दिखाई दें तो सावधान हो जाना चाहिए. बचने के तरीकों की अगर बात की जाए तो अपने घर या फिर ऐसी जगह से चूहों को निकालें, जहां अधिक गंदगी हो सूखी झाड़ू न लगाए, खाने को हमेशा ढक कर ही रखें, घर के खिड़की या फिर दरवाजों को खोलकर रखें ताकि उनमें धूप आती रहे. इन्हीं कुछ तरीकों के साथ आप इससे बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बच्चों में आसानी से होगी डायबिटीज की पहचान, गाइडलाइंस जारी

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

हर रात नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं दिलजीत दोसांझ, जानें क्या फायदेमंद है?

Diljit Dosanjh Belly Button Oil: दिलजीत दोसांझ रोज नाभि में नीम और सरसों का तेल लगाते हैं. जानें क्या इसके फायदे वैज्ञानिक रूप से साबित हैं, एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं और इसके नुकसान क्या हो सकते हैं.

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

Recent Comments