होमWellnessHome Remediesरोजाना खाएं ये चूर्ण… तेज हो जाएगी कमजोर नजर, जानें आंखों की...

रोजाना खाएं ये चूर्ण… तेज हो जाएगी कमजोर नजर, जानें आंखों की रोशनी बढ़ाने का घरेलु नुस्खा

Improve Eyesight Natural: आजकल सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों की आंखें भी जल्दी कमजोर होने लगी हैं. घंटों मोबाइल- लैपटॉप-कंप्यूटर से आंखों पर असर पड़ रहा.

Improve Eyesight Natural: आजकल सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों की आंखें भी जल्दी कमजोर होने लगी हैं. घंटों मोबाइल चलाना, लैपटॉप और कंप्यूटर स्क्रीन पर लगातार काम करना और कम नींद लेना आंखों की रोशनी पर बुरा असर डाल रहा है. ऐसे में कई लोग चश्मा लगाने को मजबूर हो रहे हैं. हालांकि आयुर्वेद में आंखों की देखभाल के लिए कुछ पुराने और असरदार घरेलू उपाय बताए गए हैं, जिन्हें दादी-नानी के समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है. ऐसा ही एक खास चूर्ण आंखों की रोशनी बढ़ाने और आंखों को पोषण देने में मददगार माना जाता है.

इस चूर्ण को बनाने के लिए आपको 1 कटोरी मामरा बादाम, 1 कटोरी सौंफ और 1 कटोरी धागे वाली मिश्री लेनी है. इसके साथ करीब 10 ग्राम यानी 2-3 बड़े चम्मच सफेद मिर्च लेनी है. अगर सफेद मिर्च नहीं मिलती तो काली मिर्च का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. सबसे पहले बादाम को हल्की आंच पर सूखा भून लें. इसी तरह सौंफ को भी थोड़ा सा रोस्ट कर लें ताकि उसका स्वाद और खुशबू बढ़ जाए। अब सौंफ को ठंडा करके मिक्सी में बारीक पीस लें. इसके बाद मिश्री, बादाम और मिर्च को भी पीसकर पाउडर बना लें। दोनों पाउडर को अच्छी तरह मिलाकर किसी एयरटाइट जार में भरकर रख लें.

बच्चों के लिए 1 चम्मच चूर्ण काफी होता है

रोज रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 से 2 चम्मच यह चूर्ण मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है. बच्चों के लिए 1 चम्मच चूर्ण काफी होता है. अगर चाहें तो इस पाउडर को सीधे खाकर ऊपर से दूध भी पी सकते हैं. नियमित रूप से 3 से 6 महीने तक इसका सेवन करने से आंखों को फायदा मिल सकता है. आयुर्वेद के अनुसार सौंफ में मौजूद विटामिन A आंखों की कोशिकाओं को पोषण देने में मदद करता है और आंखों की थकान कम करता है.

आखों के लिए फायदेमंद होते हैं बादाम

बादाम में विटामिन E और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो आंखों और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. मिश्री शरीर और आंखों को ठंडक पहुंचाने में मदद करती है, जबकि काली या सफेद मिर्च शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को बेहतर बनाती है. हालांकि यह घरेलू नुस्खा आंखों की सेहत को सपोर्ट कर सकता है, लेकिन अगर नजर लगातार कमजोर हो रही है, आंखों में दर्द, जलन या धुंधलापन बना रहता है तो डॉक्टर से जांच जरूर करानी चाहिए. साथ ही स्क्रीन टाइम कम करना, पर्याप्त नींद लेना और आंखों की एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: घर से बाहर निकलते ही बीपी हो जाएगा लो! जानें बचने के तरीके

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )


author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments