होमWellnessFitnessकूल्हों में जकड़न का एहसास दिला रही ऑफिस की कुर्सी! जानें कैसे...

कूल्हों में जकड़न का एहसास दिला रही ऑफिस की कुर्सी! जानें कैसे करें बचाव?

Lower Body Stiffness: ऑफिस पहुंचकर आरामदायक कुर्सी ढूंढना और तनकर उसपर घंटों भर बैठकर काम करना लोगों की मजबूरी और आदत बनती जा रही है.

Lower Body Stiffness: ऑफिस पहुंचकर आरामदायक कुर्सी ढूंढना और तनकर उसपर घंटों भर बैठकर काम करना लोगों की मजबूरी और आदत बनती जा रही है. काम है इसलिए इस कुर्सी को छोड़ नहीं सकते. लेकिन यही मजबूरी और आदत आपकी फिजिकल एक्टीविटी में कमी ला रही है. बैठकर काम करने में हर्ज नहीं लेकिन गलत पोश्चर में बैठकर काम करना कई हेल्थ कॉमप्लीकेशंस खड़े कर सकती है.

सबसे अधिक प्रॉब्लम आती है लोअर बॉडी में जकड़न (स्टिफनेस) की. नतीजा कुछ लोग जब सुबह उठते हैं, पैरों में भारीपन, हिप्स में खिंचाव, जांघों में अकड़न, यहां तक की कमर के निचले हिस्से में जकड़न महसूस करते हैं. यही हाल एक दिन का नहीं बल्कि रोज का हो चुका है. पहले के समय में ये समस्या सिर्फ बुढ़ापे में होती थी. लेकिन अब कम उम्र वाले लोग भी इसका अधिक शिकार हो रहे हैं.

क्या है इसका सबसे बड़ा कारण

अगर हम कारणों पर गौर करें तो सबसे बड़ा कारण है ऑफिस की कुर्सी और उसपर घंटों भर तनकर बैठे रहना. आपको बता दें कि जो लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं, अगर वो इसे इग्नोर करते हैं, तो ऐसा करना उनके लिए काफी भारी साबित हो सकता है. दरअसल लगातार इस पोश्चर में काम करने से चलने-फिरने में दिक्कत, एक्सरसाइज करने में परेशानी, थकान महसूल बोती है. इससे बचने के क्या उपाय है आइए जानते हैं.

शरीर को रखें एक्टिव करें ये काम

लोअर बॉडी से जकड़न को दूर करने का एक ही तरीका है. पहला कि अगर आप लंबे समय तक कुर्सी से उठने की जहमत नहीं करते तो जरा उठिए और बॉडी स्ट्रेच करें. हर 30 से 40 मिनट बाद थोड़ी देर के लिए उठें हल्की स्ट्रेचिंग करें. ऐसा आप सुबह शाम करें. इससे फायदा मिलेगा आपकी मसल्स को. उनमें लचीलापन आएगा. इसके साथ-साथ आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है. अगर खुद को हाइड्रेट रखेंगे तो मसल्स टाइट महसूस नहीं होगी.

ब्लड सर्कुलेशन होगा बेहतर

इसी के साथ रोजाना 20 से 30 मिनट रोजाना तेज चलने की कोशिश करें. जिससे की ब्लड सर्कुलेशन काफी बेहतर होता है. मसल्स में लचीलापन आता है. जब हम लगातार घंटों भर बैठे रहते हैं, तो बॉडी एक्टिव नहीं हो पाती. मसल्स अकड़ने लगते हैं. यही आगे चलकर कई प्रॉब्लम्स लेकर आता है. इसलिए रोजाना बस 20 से 30 मिनट चलने से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहकर होगा और मसल्स में लचीलापन आएगा. साथ ही बॉडी एक्टिव महसूस करेगी.

हिप्स की जकड़न के लिए करें ये काम

जब एक ही जगह बैठकर घंटों भर काम करते हैं तो बॉडी का पूरा प्रेशर हमारी हिप्स पर पड़ता है. जिससे लोअर बॉडी में जकड़न होने लगती है. हिप्स टाइट होने लगते हैं. इससे निपटने के लिए आप बटरफ्लाई पोज, लंज स्ट्रेच, हिप रोटेशन जैसी एक्सरसाइज कर सकते हैं. साथ ही अपनी मसल्स को रिलैक्स कर सकते हैं. रोजाना कुछ मिनट इस एक्सरसाइज को करने से हिप मूवमेंट काफी बेहतर होता है. आप हल्का महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार बढ़ रहा वजन? जानें किस कंडिशन के कारण होता है ऐसा; कैसे करें कंट्रोल?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments