होमDietक्या डायबिटीज के मरीज नहीं खा सकते चावल? जानें क्या कहते हैं...

क्या डायबिटीज के मरीज नहीं खा सकते चावल? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Rice in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर अपनी डाइट की चिंता सताई रहती है. क्या खाएं क्या न खाएं. किस से डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी ये चिंता अक्सर सताती है.

Rice in Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को अक्सर अपनी डाइट की चिंता सताई रहती है. क्या खाएं क्या न खाएं. किस से डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी ये चिंता अक्सर सताती है. वहीं एक मिथक है कि डायबिटीज के मरीज अगर चावलों का सेवन करेंगे तो ये ब्लड शुगर लेवल बढ़ा देगा. नतीजा लोग इसी मिथक के कारण चावलों का सेवन पूरी तरह बंद कर देते हैं.

अब सवाल आता है कि क्या ये सच है, कि डायबिटीज में चावल खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है. क्या डायबिटीज वालों को कभी भी चावलों का सेवन नहीं करना चाहिए? आइए इसपर एक्सपर्ट्स का क्या कहना है. दरअसल समस्या सिर्फ चावल खाने से नहीं बल्कि उसे गलत तरीके से खाने से बढ़ती है. यानी आप उसे कितनी क्वांटिटी में खा रहे हैं, ये इस बात पर निर्भर करता है. हालांकि एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि अगर आप चावलों की मात्रा सीमित रखें और लिमिट में ही उसका सेवन करें तो ये डायबिटीज का कारण नहीं हो सकता.

चावल से बढ़ता है शुगर, जानें क्यों

पहले जान लेते हैं कि आखिर चावल खाने से आखिर शुगर का लेवल क्यों बढ़ता है. दरअसल चावलों को हमारी बॉडी शुगर में बदल देती है. खासतौर पर जब पॉलिश चावलों का सेवन खाते हैं जो बहुत तेजी से पच जाता है. नतीजा तेजी से ब्लड शुगर अचानक से बढ़ जाता है. यही कारण है कि इसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड कैटेगरी में गिना जाता है. अब अगर कोई व्यक्ति अधिक मात्रा में सफेद चालवों का सेवन करता है और फाइबर युक्त चीजे जैसे सब्जियां या फिर दालों का सेवन नहीं करता तो शुगर तेजी से बढ़ने लगती है. इसी कारण से डायबिटीज मरीजों को लिमिट में चावल खाने की सलाह दी जाती है.

इंटरनेट पर पढ़कर ये गलती करते हैं लोग

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोग इंटरनेट से पढ़कर आते हैं और अचानक कार्बोहाइड्रेट को अपनी डाइट से दूर कर लेते हैं. यानी कार्बोहाइड्रेट को खाना बंद कर देते हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है. दरअसल जब आप कार्ब्स कम करते हैं, तो शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं जैसे कमजोरी आना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन होना, मसल लॉस प्रॉब्लम का सामना आपको करना पड़ सकता है.

कार्ब्स का सेवन अचानक इसलिए नहीं बंद करना चाहिए क्योंकि ये शरीर को एनर्जी और उसे बैलंस रखने में मदद करती है. इन्हीं दोनों चीजों को पूरा करने के लिए हमारी बॉडी को जरूरत होती है. यही कारण है कि डॉक्टर या फिर कई डॉक्टर चावलों को पूरी तरह बंद नहीं करने की सलाह देते हैं. अचानक से पूरी तरह नहीं बंद करना चाहिए.

क्या खा सकते हैं चावल?

ऐसे में जो डायबिटीक मरीज अगर चावलों का सेवन करना चाहते हैं, तो वो उनका सेवन कर सकते हैं. लेकिन हमेशा सीमित मात्रा में खाएं, दाल, सब्जी या फिर सालाद के साथ खाएं, रात के बजाए चावलों को दिन में खाना बेहतर माना जाता है, घी की थोड़ी मात्रा शुगर स्पाइक कम करने में मदद कर सकती है. रोजाना फिजिकल एक्टिविटी जरूर करें. ये कुछ तरीके हैं जिन्हें जानकर आप चावलों का सेवन कर सकते हैं.

डायबिटीज में मायने रखती हैं ये चीजे

आपको बता दें कि डायबिटीज सिर्फ आपके एक चीज के सेवन से नहीं बढ़ती है. यानी इसके पीछे आपका लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज, वजन बढ़ना, खाने को बैलंस्ड रखना भी मायने रखता है. ऐसे में अगर आप डायबिटीक हैं, तो डर के कारण चावल बंद करना सही नहीं होगा. आप अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं और सलाह लेने के बाद ही इसे सही मात्रा और सही तरीके खा सकते हैं. जिसका फायदा आपकी हेल्थ को भी पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होते Oats, जानें किन्हें नहीं करना चाहिए इसका सेवन

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments