How to make herbal shampoo at home: गर्मियों में सिर पसीने के कारण चिपचिपा हो जाता है, जिससे बालों में बदूब आने लगती है. वहीं पसीने के कारण बालों में खुजली, रूसी, बालों का चिपचिपा होना, कमजोर होकर टूटना जैसी समस्या होने लगती है. वहीं कई लोग तरह-तरह के शैंपू ट्राई करने लगते हैं. लेकिन उनका असर ना के बराबर ही होता है. ऐसे में आप घर में हर्बल शैंपू तैयार कर सकते हैं.
हर्बल शैंपू तैयार करने के लिए आपको नीम की जरूरत पड़ेगी. नीम में मौजूद नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण बालों में होने वाली समस्या में राहत पहुंचाने का काम करते हैं. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि घऱ में कैसे नीम का शैंपू तैयार कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.
कैसे बनाएं हर्बल शैंपू | Herbal Neem Shampoo
- 1 मुट्ठी नीम के ताजे पत्ते
- 2 कप पानी
- 2-3 चम्मच माइल्ड लिक्विड साबुन या कास्टाइल साबुन
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल (ऑप्शनल)
- 5-6 बूंदें नारियल तेल (ऑप्शनल)
हर्बल नीम शैम्पू बनाने के लिए नीम की पत्तियों को अच्छे से धो लें. अब एक बर्तन में थोड़ा पानी डालें और उसमें नीम की सभी पत्तियां डालकर उबाल लें. पत्तियों को अच्छे से उबालने के बाद इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसके पानी को छान लें. इस पानी में रीठा और शिकाकाई का पाउडर मिलाकर 4–5 घंटे या रातभर भिगो दें. अब इस मिश्रण को हल्का गर्म करके छान लें. इसमें एलोवेरा जेल और नारियल तेल भी मिला सकते हैं.
ऐसे इस्तेमाल करें हर्बल नीम शैम्पू
अपने बालों को हल्का गीला करें. अब तैयार हर्बल नीम शैम्पू स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद 2-3 मिनट बाद साफ पानी से धो लें. इस शैम्पू को आप हफ्ते में कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
हर्बल शैम्पू को ज्यादा दिनों तक स्टोर करके न रखें. ज्यादा दिन तक रखने से ये खराब हो सकता है. वहीं इस्तेमाल से पहले पैट टेस्ट जरूर करें. अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी हो, तो तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें.
यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने से क्या होता है? जानें ढेरों लाभ
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. नीम का हर्बल शैम्पू बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?
नीम का हर्बल शैम्पू डैंड्रफ कम करता है, स्कैल्प को साफ रखता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है.
2. नीम का शैम्पू घर पर कैसे बनाया जाता है?
नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उसका पानी छान लिया जाता है और उसी पानी को शैम्पू की तरह इस्तेमाल किया जाता है.
3. नीम शैम्पू का नियमित उपयोग करने से क्या लाभ होता है?
इसके नियमित उपयोग से बाल साफ, मजबूत और स्वस्थ रहते हैं तथा खुजली और डैंड्रफ जैसी समस्याएँ कम हो जाती हैं.

