Why Luxury Hotels Put Ice Cubs in Urinals: टॉयलेट यूज करने के बाद उसकी साफ-सफाई भी बहुत जरूरी होती है. क्योंकि टॉयलेट में मौजूद गंदगी हमारे शरीर को भी काफी नुकसान पहुंचा सकती है. कई तरह के इंफेक्शंस हमें हो सकते हैं. वहीं साफ-सफाई की अगर बात हो तो सबसे पहला ख्याल होटल्स का आता है. कितना साफ टॉयलेट दिखाई देता है. खासतौर पर अगर बात हो 5 स्टार होटल की तो मन में शक आता ही नहीं.
लॉबी से लेकर टॉयलेट तक सब चमकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ रेस्टोरेंट या फिर होटल्स पानी को बचाते हैं. जिसके चलते वो लोग पानी से टॉयलेट की साफ-सफाई नहीं करते. ये सुनकर जरूर आपके मन में घिन्न वाली फीलिंग आई होगी. अगर ऐसा है तो थोड़ा ठहर जाइए क्योंकि ये अटपटा जरूर है लेकिन इसके पीछे कई स्मार्ट तरीका छिपा हुआ है.
पानी से नहीं तो किससे साफ होता है टॉयलेट
अब सवाल आता है कि अगर पानी से टॉयलेट की साफ-सफाई नहीं होती तो किससे की जाती है, तो बता दें कि कुछ 5 स्टार होटल्स, रेस्टोरेंट वाले टॉयलेट में बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. जी हां, इसी से उसकी सफाई आती है. साथ ही बदबू को भी बर्फ के जरिए धीरे-धीरे दूर किया जाता है. साथ ही यही ठंडा पानी टॉयलेट पॉट को भी साफ करता रहता है.
जानकारी के मुताबिक कई 5 स्टार होटल्स पानी को बचाने पर खास ख्याल रखते हैं. ऐसे में फ्लश का बार-बार इस्तेमाल करने से पानी का खर्च अधिक होता है. इस कारण पानी की जगह बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है. जब बर्फ धीरे-धीरे पिघलती है तो पानी लगातार उसी जगह बना रहता है. अब सवाल आता है कि ऐसे तो बैक्टीरिया उसी जगह पर ही रुक जाएंगे तो इसका जवाब है नहीं.
कैसे मरेंगे गंदे जर्म्स?
जब आप पानी से या फिर किसी क्लीनर से साफ-सफाई करते हैं, तो आपको मालूम होता है कि किटाणु मर ही गए हैं. लेकिन बर्फ के साथ ऐसा नहीं होता. दरअसल जब बर्फ डाली जाती है तो बर्फ टॉयलेट में मौजूद बैक्टीरिया की ग्रोथ को कुछ हद तक धीमा कर देते हैं. यानी इससे बैक्टीरिया बढ़ने का भी खतरा नहीं रहता. साथ ही जब बर्फ पिघलती है तो वहां मौजूद गंदगी, दाग भी खुद-ब-खुद धीरे-धीरे नीचे जाते हुए पिघलने लगती हैं.
रिपेयर की भी जरूरत नहीं पड़ती
इस प्रोसेस से बार-बार पाइपलाइन में मौजूद गंदगी की संभावना भी कम हो जाती है. यानी डीप क्लीनिंग की भी जरूरत होटल वालों को नहीं पड़ती और रिपेयरिंग भी कम करवानी पड़ती है. उम्मीद है कि इससे आपको समझ आया होगा कि बर्फ डालने का तरीका गलत नहीं बल्कि स्मार्ट है. वहीं कुछ होटल्स बर्फ के साथ-साथ ऐसे खुशबूदार क्लीनिंग एजेंट्स का इस्तेमाल भी करते हैं. जिससे जब भी बर्फ पिघलती है तो हल्की खुशबू फैलती है. अगर आप इसे घर में इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, क्योंकि कभी कबार बर्फ डालना मददगार हो सकता है. लेकिन ये पूरी तरह साफ-सफाई का ऑप्शन नहीं है, ये याद रखना भी बहुत जरूरी है.
यह भी पढ़ें: इस देश में स्कूल और ऑफिस में सोते हैं लोग! हेल्थ के लिए मैजिक से कम नहीं
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

