होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: चुकंदर का जूस हेल्दी ड्रिंक या...

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: चुकंदर का जूस हेल्दी ड्रिंक या खतरा?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. सिर्फ 6 महीने में दिल्ली में सामने आए 12 हजार टीबी के मामले.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. सिर्फ 6 महीने में दिल्ली में सामने आए 12 हजार टीबी के मामले. कैसे हुा इतने मीरजों का खुलासा जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. 8 घंटे सोने के बाद आप थका-थका महसूस करते हैं क्या है कारण ये जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. क्या खाली पेट पीते हैं चुकंदर का जूस हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद और खतरा. जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे 12 हजार टीबी के मामले

दिल्ली में एक बड़ी हेल्थ स्क्रीनिंग के तहत 12 हजार टीबी के मामले सामने आए. सरकार द्वारा चलाए गए टीबी मुक्त अभियान के तहत ये संभव हो पाया है. महज 6 हफ्तों में ही 12 हजार मरीजों तक पहुंच पाए. सरकार ने इस अभियान के तहत अलग-अलग इलाकों में मोबाइल एक्स-रे वैन, हेल्थ कैंप लगाए थे. इन कैंप्स में लोगों की मुफ्त जांच की गई. खास बात ये रही कि कई लोगों को खुद नहीं पता था कि वे टीबी से संक्रमित हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के दौरान हजारों लोग संदिग्ध पाए गए और टेस्ट के बाद उनमें टीबी की पुष्टि हुई. अब स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर अलर्ट मोड में आ गया है.

टीबी के लक्षणों पर गौर किया जाए लगातार दो हफ्तों से ज्यादा खांसी आ रही है. 
बलगम में खून दिख रहा है. तेजी से वजन कम हो रहा है. रात में ज्यादा पसीना आता है,
या लगातार कमजोरी और बुखार महसूस हो रहा है. तो तुरंत जांच करवाना बेहद जरूरी है. डॉक्टर्स का कहना है कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, जो हवा के जरिए फैलती है. लेकिन अच्छी बात ये है कि सही समय पर इलाज शुरू हो जाए तो मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे 8 घंटे सोकर भी थका-थका महसूस करते आप

कई बार ऐसा होता है कि हम कितना भी सो लें फिर भी हमें थकान महसूस होती है. ऐसा लगता है कि शरीर थका है और नींद नहीं पूरी हुई. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आजकल हमारी स्लीप साइकल अच्छी नहीं रही है. देर से सोना और जल्दी उठ जाना. इस तरह के लाइफस्टाइल ने हमारी स्लीप साइकल बिगाड़ दी है. ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपकी बॉडी हमेशा थका-थका क्यों महसूस करती है. क्या मांग कर रही है आपकी बॉडी आपसे.

दरअसल जब हम ऐसे रूटीन को फॉलो करते हैं तो हमारी बॉडी क्लॉक बिगड़ जाती है. इस कलॉक को सरकैडियन रिदम कहा जाता है. इसी बॉडी क्लाक से डिसाइड होता है कि हमें कब नींद आएगी. हमारा शरीर कब एक्टिव महसूस करेगा. लेकिन खराब लाइफस्टाइल के कारण सब बिगड़ चुका है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप देर से सोकर जल्दी उठ जाते हैं, तो ये डीप स्लीप और REM स्लीप को डिस्टर्ब करता है. जब ये पूरा नहीं होता तो मसल्स रिपेयर नहीं हो पाती औऱ दिमाग रिलैक्स नहीं रह पाता. इस कारण 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी माना जाता है.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे क्या आप भी चुकंदर का जूस पीते हैं?

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ भी दिखाई दे लोग उसे फॉलो करने लगते हैं. बिना ये सोचे समझे कि वो आपकी सेहत को मैच कर रहा है या फिर नहीं. कई लोग सोशल मीडिया से देखकर बीटरूट जूस यानी चुकंदर का जूस पीना शुरू कर देते हैं. क्योंकि उसे पीना काफी फायदेमंद बताया जाता है. लेकिन हर किसी के लिए बराबर नहीं होता. क्योंकि सोशल मीडिया देखकर लोग खून बढ़ाने के चुकंदर का जूस पीते हैं.

लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ये हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं देता. दरअसल ये निर्भर करता है कि आप इसे किस समय पी रहे हैं. यानी अगर आप इसे खाली पेट पीते हैं, तो इससे काफी परेशानी बढ़ सकती है. जैसे कुछ लोगों को पेट फूलना, गैस, दस्त, ऐंठन जैसी समस्या होने लगती हैं. इसकी वजह है चुकंदर में मौजूद ज्यादा फाइबर और नाइट्रेट्स. सबसे बड़ा कारण बनते हैं. वहीं इसका सबसे ज्यादा खतरा उन लोगों को बताया गया है जिन्हें पहले से किडनी स्टोन की समस्या है. क्योंकि चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में स्टोन बनने का खतरा बढ़ा सकती है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हंतावायरस पर WHO का अलर्ट!

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments