होमWellnessFitnessकमर दर्द में राहत देगा ये योगासन, हर उम्र के व्यक्ति को...

कमर दर्द में राहत देगा ये योगासन, हर उम्र के व्यक्ति को मिलेगा लाभ, जानें करने का सही तरीका

Tadasana Pose: बदलती लाइफस्टाइल में कमर दर्द आम समस्या बनकर उभरा है. ऐसे में एक सरल योगासन इस दर्द को दूर करने में मदद करेगा.

Tadasana Pose: बदलती लाइफस्टाइल में कमर दर्द आम समस्या बनकर उभरा है. ऐसे में एक सरल योगासन इस दर्द को दूर करने में मदद करेगा. ये न सिर्फ दर्द में राहत देगा बल्कि अकड़ी हुई मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करके उन्हें मजबूती प्रदान करेगा. इस योगासन को करने से कंधों पैरों और हाथों को भी मजबूती मिलेगी.

ताड़ासन (Tadasana), जिसे माउंटेन पोज़ (Mountain Pose) भी कहा जाता है, एक बहुत ही आसान दिखने वाला लेकिन बहुत महत्वपूर्ण योगासन है. आयुष मंत्रालय ने बताया है कि यह आसन हमारे शरीर को सही ढंग से सीधा रखने में मदद करता है, शरीर की बनावट सुधऱती है और मांसपेशियां मजबूत बनाने में मदद करता है. साथ ही ये योगासन शरीर में संतुलन और स्थिरता भी बढ़ाता है.

ऐसे करें ताड़ासन

ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहा जाता है. ताड़ासन करने के लिए अपने पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं, अब दोनों पैरों को पास रखें. इसके बाद हाथों को ऊपर की ओर उठाकर उंगलियों को आपस में जोड़ लें. धीरे-धीरे पूरे शरीर को ऊपर की ओर खींचते हुए एड़ियों को उठाएं और शरीर का संतुलन बनाए रखें. शरीर को ऊपर की ओर खीचतें हुए गहरी सांस लेते रहें. और शरीर को सीधा रखें.

ताड़ासन करने के फायदे

  • मांसपेशियों को मजबूत बनाना: ताड़ासन करने से पैरों की मांसपेशियों मजबूत होती है. उनमें ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. साथ ही उनमें फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है.
  • शरीर की मुद्रा में सुधार: ये योगासन रीढ़ की हड्डी को सीधा और लंबा बनाए रखने में मदद करता है, जिससे शरीर के पोश्चर में भी सुधार होता है.
  • संतुलन और स्थिरता: इस योगासन को करने से शरीर में बैलेंस बना रहती है. व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से अधिक स्थिर महसूस होता है.
  • ब्लड फ्लो में सुधार: ताड़ासन करने से शरीर में ब्लड फ्लो सुधारता है, जिससे शरीर के कई अंगों को ऑक्सीजन और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं.
  • तनाव कम करना: ये योगासन मानसिक तनाव और चिंता को कम करने में भी मदद करता है.

हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद

ये योगासन हर उम्र का व्यक्ति आसानी से कर सकता है. इसे करने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यक्ता भी नहीं है. केवल खड़ें-खड़ें किया जाने वाला ये बेहद आसान योग है. इसके करने से कमर में होने वाला दर्द में आराम मिलता है. साथ ही जो लोग लंबे समय तक डेस्क पर बैठे रहते हैं उनका पोश्चर खराब हो जाता है, उसमें भी सुधार करता है. ताड़ासन करने से शरीर में संतुलन को सुधारता है और मांसपेशियों को मजबूत कर कंधों, पैरों और हाथों में भी मजबूती प्रदान करता है.

ध्यान देने वाली बातें

इस योगासन को करने के लिए कुछ बातों को भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक है. इस योगासन को हमेशा खाली पेट और शांत वातावरण में करना चाहिए. वहीं जिन लोगों को चक्कर आने, गंभीर कमर दर्द या संतुलन संबंधी समस्या हो, उन्हें ये योग करने से बचना चाहिए. या फिर किसी एक्सपर्ट की निगरानी में ये योगासन करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: कूल्हों में जकड़न का एहसास दिला रही ऑफिस की कुर्सी! जानें कैसे करें बचाव?

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments