होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब खेती सुधारेगी सेहत!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब खेती सुधारेगी सेहत!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अब खेती से ही लोगों की बीमारियां दूर की जाएंगी.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. अब खेती से ही लोगों की बीमारियां दूर की जाएंगी. सरकार ने एक खास मिशन की शुरूआत की ये जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. इंटरनेशनल नर्सिंग डे आज इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. क्या थका-थका महसूस करते हैं आप किस कंडिशन में ऐसा होता है जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगटमेंट में जानेंगे खेती से दूर होंगी बीमारियां

अब सरकार खेती की मदद से सेहत में सुधार लाने की कोशिश करेगी. दरअसल खेती को सीधे लोगों की सेहत से जोड़ने की खास तैयारी चल रही है. इसपर एक खास मिशन की शुरूआत सरकार ने की है. भारत में लगातार डायबिटीज, हाई बीपी, कुपोषण की समस्या बढ़ रही है. लेकिन इसकी रोकथाम के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है.

इसी कड़ी में सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया है. दरअसल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी ( ICM) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मिलकर एक खास मिशन की शुरूआत की है. इस मिशन को नाम दिया गया है ‘SEHAT’ सेहत यानी साइंस एक्सीलेंस फॉर हेल्थ थ्रू एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन. इस नाम से मिशन को लॉन्च किया गया है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे इंटरनेशनल नर्सिंग डे क्यों मनाया जाता है?

हर साल 12 मई को वर्ल्ड नर्सिंग डे के रूप में मनाया जाता है. इस खास दिन को नर्सों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता हैं जो दिन रात मरीजों की देखभाल में जुटी रहती हैं. वहीं अस्पतालों के साथ मिलकर डॉक्टरों की सेवा करने, इमरजेंसी में लोगों की जान बचाने यहां तक की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को संभालने में नर्सों की अहम भूमिका होती है. इस खास दिन पर उनके इस समर्पण को याद करके मनाया जाता है.

वहीं इंटरनेशनल नर्सिंग डे के खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नर्स के लिए खास संदेश दिया है. सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल नर्स दिवस पर मैं हर उस नर्स को नमन करता हूं जो पीड़ितों के लिए आशा का स्तंभ बनकर खड़ी रहती हैं. उनकी निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण स्वस्थ भारत की असली नींव है. राष्ट्र को आप पर गर्व है.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे क्यों बार-बार थका महसूस कर रहे आप

कुछ लोग नींद पूरी हो जाने के बाद भी थका-थका सा महसूस करते हैं. जबकि काफी लंबे समय तक सोकर नींद पूरी कर चुके होते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही फील होता है तो संभव है कि कहीं आप भी इस गंभीर बीमारी का शिकार न हो. अगर लंबे समय तक ऐसा फील होता है थकान नहीं मिटती तो हो सकता है कि कहीं आपको क्रॉनिक फैटिग सिंड्रोम न हो.

आज यानी 12 मई को हर साल वर्ल्ड क्रोनिक फटिग सिंड्रोम के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में क्या है इसके लक्षण जिन्हें जानकर आप इससे बच सकते हैं. लक्षणों की अगर बात करें तो अगर लगातार थकान महसूस होना, हल्का काम करने के बाद बहुत कमजोरी होना, नींद पूरी हो गई फिर भी फ्रेश न महसूस होना, ध्यान लगाने और याददाश्त में परेशानी होना, सिरदर्द या चक्कर आना, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, गले में खराश या बार-बार संक्रमण जैसा महसूस होना, लंबे समय तक खड़े रहने पर कमजोरी या बेचैनी, शारीरिक या मानसिक मेहनत के बाद लक्षणों का बढ़ जाना. इस तरह के लक्षण दिखें तो सावधान हो जाइए.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब मुफ्त होगा मिर्गी का इलाज!

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments