International Nurses Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक खास समारोह में वर्ष 2026 के राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए. इस दौरान उन्होंने देशभर के नर्सिंग कर्मियों की मेहनत, सेवा और समर्पण की सराहना की.
राष्ट्रपति ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ सेवा, करुणा और समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है. उन्होंने बताया कि नर्सें मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और कई बार सबसे मुश्किल परिस्थितियों में भी लगातार काम करती रहती हैं.
नर्सों और स्वास्थकर्मियों को सम्मान देने का अवसर
अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि यह अवसर उन नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मान देने का है, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे रहते हैं. उन्होंने कहा कि नर्सें सिर्फ इलाज में मदद नहीं करतीं, बल्कि मरीजों और उनके परिवारों को भावनात्मक सहारा भी देती हैं. राष्ट्रपति मुर्मु ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और मरीजों की देखभाल के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि नर्सिंग पेशा मानवता और सेवा भावना की सच्ची मिसाल है. बता दें कि राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 1973 में की थी. यह पुरस्कार उन नर्सिंग कर्मियों को दिया जाता है जिन्होंने स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान दिया हो.
गृह मंत्री ने दिया ये संदेश
वहीं इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर खास संदेश जारी करते हुए कहा कि इंटरनेशनल नर्स दिवस पर मैं हर उस नर्स को नमन करता हूं जो पीड़ितों के लिए आशा का स्तंभ बनकर खड़ी रहती हैं. उनकी निस्वार्थ सेवा और अटूट समर्पण स्वस्थ भारत की असली नींव है. राष्ट्र को आप पर गर्व है.
क्यों मनाया जाता है ये दिन?
आपको बता दें कि खास दिन की शुरुआत Florence Nightingale की जयंति पर की गई थी. फ्लोरेंस नाइटिंगेल को “Lady with the Lamp” भी कहा जाता है क्योंकि वे युद्ध के दौरान रात में घायल सैनिकों की सेवा करती थी. नर्सें सिर्फ मरीजों की देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि कई बार मरीज और परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा भी बनती हैं. उनके सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: लगातार थकान होने पर हो जाएं सतर्क, इस बीमारी का संकेत, जानें लक्षण-इलाज
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

