Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में जानेंगे दिनभर की तीन बड़ी खबरों के बारे में. सरकार ने लाइफस्टाइल बीमारियों से बचने के लिए खेती का विकल्प ढूंढा है. दरअसल अब Diabetes, कमजोरी, एनीमिया और कुपोषण जैसी समस्याओं में ये अनाज मदद करेंगे. एक्सपर्ट बताते हैं कि आने वाले समय में खेती का फोकस केवल उत्पादन बढ़ाने पर नहीं, बल्कि लोगों की बेहतर सेहत पर भी होगा. क्या है सरकार का ये खास मिशन?
वहीं, दुनियाभर में आज International Nurses Day मनाया जा रहा है. यह दिन नर्सों के योगदान और उनकी सेवाओं को सम्मान देने के लिए हर साल मनाया जाता है. इस साल की थीम है, Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses Save Lives. इसका उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है. इसके अलावा आज केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी नर्सों को नमन किया है.
खबरों की दुनिया में आज की सबसे बड़ी खबर है, Chronic Fatigue Syndrome यानी CFS से जुड़ी. ये बीमारी मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारी है, अगर समय पर इसकी पहचान न की जाए तो सेहत पर गंभीर असर देखने को मिल सकते हैं. जानने के लिए देखें सेहत की खबर का फिट रहे इंडिया की पूरी वीडियो.
यह भी देखें: AIIMS की बड़ी पहल, मिर्गी में इस तकनीक के जरिए मिलेगा मुफ्त इलाज

