Diet for Bone Health: गलत चप्पल और जूते सिर्फ फैशन का मामला नहीं हैं, बल्कि ये पैरों, घुटनों और कमर के दर्द की बड़ी वजह भी बन सकते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार सही फुटवियर का चुनाव शरीर के संतुलन और हड्डियों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. Dr. Kaushal Kant Mishra, Director – Orthopedics & Joint Replacement, Fortis Escorts का कहना है कि गलत साइज या बहुत सख्त चप्पल पहनने से पैरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे एड़ी, घुटनों और रीढ़ की हड्डी में दर्द शुरू हो सकता है.
डॉक्टरों के मुताबिक चप्पल या जूते खरीदते समय केवल डिजाइन नहीं, बल्कि आराम और सपोर्ट पर ध्यान देना चाहिए. फुटवियर ऐसा होना चाहिए जो पैरों को सही कुशनिंग दे और चलते समय संतुलन बनाए रखे. बहुत फ्लैट चप्पलें या बेहद ऊंची हील लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकती हैं.
हड्डियों की मजबूती के लिए एक्सपर्ट से जानें डाइट
हड्डियों की मजबूती को लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं. माना जाता है कि सीमित मात्रा में घी खाना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. घी में मौजूद अच्छे फैट्स शरीर को ऊर्जा देने के साथ जोड़ों को लुब्रिकेशन देने में मदद करते हैं. हालांकि विशेषज्ञ संतुलित आहार, कैल्शियम और विटामिन-डी को हड्डियों के लिए ज्यादा जरूरी मानते हैं.
घुटनों के दर्द में मालिश को लेकर भी लोगों की अलग-अलग राय है. डॉ. मिश्रा के अनुसार हल्की मालिश से मांसपेशियों को आराम मिल सकता है और दर्द में थोड़ी राहत महसूस हो सकती है, लेकिन केवल मालिश से घुटनों की गंभीर समस्या ठीक नहीं होती. अगर लगातार दर्द, सूजन या चलने में परेशानी हो रही हो, तो ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ से जांच करवाना जरूरी है.
यह भी देखें: एक Blood Bag ने बदल दी जिंदगी! क्या आपका Blood Safe है?

