Pratik Yadav Demise: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. 13 में लखनऊ के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली.
मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव (Pratik Yadav Death) की अचानक तबियत बिगड़ गई थी, हालांकि इलाज के लिए उन्हें अस्पताल।में भर्ती करवाया गया था लेकिन उसके बावजूद उनकी तबियत में कोई सुधार नहीं आया.
किस कारण हुई मौत?
वहीं मौत का असली कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया उन्हें क्या समस्या थी इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि इससे पहले तक जानकारी सामने आई थी कि प्रतीक फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित थे. जिसके चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती करावाया गया था.
वहीं बुधवार को अचानक सुबह उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अपर्णा यादव के भाई अमन ने अस्पताल पहुंचाया. जहां अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक फिलहाल अपर्णा शहर से बाहर हैं. लेकिन जल्द ही लखनऊ पहुंचने वाली हैं. उधर प्रतिक का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. कहा जा रहा है कि पोस्टमार्टम हो चुका है, लेकिन रिपोर्ट्स का इंतजार किया जा रहा है. जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि उनकी मौत का क्या कारण था?
कहां हैं अपर्णा यादव?
पति की अचानक मौत के बाद ये सवाल भी सामने आता है कि इस हादसे के बीच उनकी पत्नी अपर्णा यादाव कहां है, तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके परिवार के एक मित्र मुकेश बहादुर ने ये जानकारी देते हुए बताया कि अपर्णा उनके निधन से पहले ही सोमनाथ गई थी. जहां कल दिल्ली में उनकी बात भी थी लेकिन उस समय प्रतीक कुछ समय से बीमार थे ही.
अखिलेश यादव ने जताया दुख
वहीं इस मामले पर प्रतिक यादव के भाई अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए फोटो शेयर करते हुए दुख प्रकट किया. अखिलेश ने लिखा कि प्रतीक जी का निधन, अत्यंत दुखद. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे. विनम्र श्रद्धांजलि.
यह भी पढ़ेंः ICMR और ICAR ने शुरू किया ‘SEHAT’ मिशन, पेट के साथ सेहत में होगा सुधार
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

