Sehat Mission Launched: अब सरकार खेती की मदद से सेहत में सुधार लाने की कोशिश करेगी. दरअसल खेती को सीधे लोगों की सेहत से जोड़ने की खास तैयारी चल रही है. इसपर एक खास मिशन की शुरूआत सरकार ने की है. भारत में लगातार डायबिटीज, हाई बीपी, कुपोषण की समस्या बढ़ रही है. लेकिन इसकी रोकथाम के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है.
इसी कड़ी में सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया है. दरअसल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी ( ICM) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने मिलकर एक खास मिशन की शुरूआत की है. इस मिशन को नाम दिया गया है ‘SEHAT’ सेहत यानी साइंस एक्सीलेंस फॉर हेल्थ थ्रू एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन. इस नाम से मिशन को लॉन्च किया गया है. इस मिशन में क्या खास होगा आइए डिटेल्ड में समझते हैं.
कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र मिलकर करेंगे काम
इस खास मिशन की बदौलत पहली बार कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र मिलकर एक ही लक्ष्य पर काम करेंगे. जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरी मिशन का मकसद रहने वाला है खेती, पोषण और स्वास्थ्य को आपस में जोड़कर और उसकी मदद से लोगों की हेल्थ का खास ख्याल रखा जाए. यानी अब सिर्फ अधिक अनाज पैदा करने पर जोर नहीं दिया जाएगा. अब ऐसा खाना उगाने पर जोर दिया जाएगा जो लोगों को काफी हद तक बीमारियों से बचाने में काफी मदद करेगा.
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया एतिहासिक कदम
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि भारत अब सिर्फ बीमारी का इलाज करने वाले मॉडल से आगे बढ़कर बीमारी रोकने वाले मॉडल की तरफ जा रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश ने हेल्थकेयर में बड़ा बदलाव देखा है और अब फोकस प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले बचाव पर है.
कम लागत में तैयार किए जाए सॉल्यूशन
अपनी बात को स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद की तकनीक और रिसर्च भारत विकसित कर रहा है. सरकार अब चाहती है कि कम लागत के अंदर लोगों तक बेहतर इलाज, सस्ती जांच और भारतीय जरूरतों के अनुसार ही हेल्थ सॉल्यूशन तैयार किए जाएं. वहीं इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत की शुरुआत अच्छी खेती और अच्छे भोजन से होती है. इसलिए अगर लोग सही खाना खाएं तो भोजन ही दवा का काम कर सकती है. वहीं इस दौरान उन्होंने लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया कि क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, खासकर डायबिटीज और हाई BP जैसी लाइफस्टाइल बीमारियों से बचने के लिए.
SEHAT मिशन किन चीजों पर काम करेगा?
इस मिशन के तहत पांच बड़े क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा:
- पोषण से भरपूर फसलें
ऐसी Biofortified फसलें विकसित की जाएंगी जिनमें ज्यादा पोषण हो, ताकि कुपोषण कम किया जा सके.
- बेहतर Farming System
खेती के ऐसे मॉडल तैयार होंगे जिससे लोगों को अलग-अलग तरह का पौष्टिक भोजन मिल सके और किसानों की आय भी बढ़े.
- किसानों की सेहत
खेती करने वाले मजदूरों और किसानों की हेल्थ से जुड़ी समस्याओं पर रिसर्च और समाधान किए जाएंगे.
- Lifestyle Diseases की रोकथाम
ऐसे खाद्य पदार्थों और फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा जो डायबिटीज, हाई BP, कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करें.
- One Health Mission
इंसान, जानवर और पर्यावरण तीनों की सेहत को साथ लेकर रिसर्च और निगरानी की जाएगी ताकि भविष्य की बीमारियों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.
तेजी से बढ़ रही बीमारियां
ICMR के महानिदेशक Dr. Rajiv Bahl ने कहा कि भारत आज दोहरी चुनौती से जूझ रहा है. एक तरफ कुपोषण और दूसरी तरफ मोटापा व लाइफस्टाइल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में खेती और स्वास्थ्य को साथ जोड़ना बेहद जरूरी हो गया है. सरकार का मानना है कि अगर विज्ञान, नीति और खेती मिलकर काम करें तो भारत आने वाले समय में ज्यादा स्वस्थ और मजबूत देश बन सकता है.
यह भी पढ़ें: क्या है वैली फीवर? जिससे अमेरिका में हो गई टेक एक्सपर्ट की मौत, जानें लक्षण
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

