Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर की ताजा वीडियो में हम दिनभर की तीन बड़ी खबरों को जानेंगे. पहली खबर AIIMS से हैं, जहां एम्स में अब मिर्गी यानी Epilepsy को लेकर नई जानकारी सामने आई है. यहां मरीजों के लिए एक नई मुफ्त जांच सुविधा शुरू की गई है. एक्सपर्ट के अनुसार TDM के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीज के शरीर में दवा की मात्रा न तो कम हो और न ही अधिक, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और सुरक्षित बन सकेगा. इससे मिर्गी के मरीजों के इलाज में बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है. आखिर क्या है TDM, जानने के लिए देखें वीडियो.
वहीं दूसरी बड़ी खबर हंतावायरस से जुड़ी है. हंतावायरस को लेकर भारतीय दूतावास ने नई जानकारी दी है. आखिर क्या है ये नई जानकारी जानने के लिए देखें वीडियो. एक्सपर्ट ने हंतावायरस को लेकर कुछ खास सावधानी बरतने की सलाह दी है.
आज की सबसे बड़ी खबर है. दरअसल अब कुत्तों के जरिए कैंसर की पहचान की जा सकेगी. जी हां, एक स्टार्टअप कंपनी इस पर काम कर रही है ताकि अर्ली स्टेज में ही कैंसर का पता लगाया जा सके. इस खास तरह से डॉग्स को ट्रेन्ड किया जा रहा है.
यह भी देखें: Delhi में 12,000 TB के नए मामले! हेल्थ एक्सपर्ट ने दी क्या सलाह, देखें VIDEO

