Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: राजधानी दिल्ली में पिछले 6 हफ्तों के भीतर 12 हजार से ज्यादा TB (Tuberculosis) के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. ये ताजा आकड़े अभियान के जरिए सामने आए हैं. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट ने सावधानी बरतने की खास सलाह दी है. वीडियों में जानें हेल्थ एकस्पर्ट की पूरी राय.
वहीं सेहत की खबर में दिनभर की दूसरी बड़ी खबर है, कि व्यक्ति के 8 घंटे सोने पर भी सेहत में सुधार नहीं होते. यह चिंताजनक विषय हो सकता है. दरअसल सिर्फ 8 घंटे की नींद लेना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही समय पर सोना भी बेहद जरूरी है. देर रात तक जागने से शरीर का Circadian Rhythm प्रभावित होता है. हमें किन खास बातों का ध्यान देना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें.
दिनभर की तीसरी और बड़ी खबर जुडी है आपकी डाइट से, दरअसल ट्रेंड में बना चकुंदर का जूस शरीर में फायदे पहुंचने के साथ-साथ नुकसान भी पहुंचाता है. जी हां, ऐसे में अगर आप चुकंदर का जूस रोजाना पीते हैं तो पहले इसके नुकसानदायक परिणाम भी जान लें. पोषक तत्वों से भरपूर ये जूस पेट संबंधी समस्याएं पैद कर सकता है. डॉक्टर से जानें किन लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए.
यह भी देखें: जब शरीर पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता खून, जानें क्या होता है थैलेसीमिया?

