होमDietमां की सेहत के लिए वरदान ये फूड्स, बढ़ती उम्र में Diet...

मां की सेहत के लिए वरदान ये फूड्स, बढ़ती उम्र में Diet का ऐसे रखें ख्याल

Mother's Day 2026: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है. बीमारियां हमें तब ज्यादा सताती हैं जब शरीर में इम्यूनिटी की कमी हो जाए.

Mother’s Day 2026: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है. बीमारियां हमें तब ज्यादा सताती हैं जब शरीर में इम्यूनिटी की कमी हो जाए. खासकर तब जब उम्र का ये पड़ाव 40 या 45 पार कर चुका हो. वहीं उम्र के इस पड़ाव पर महिलाओं को सबसे ज्यादा केयर की जरूरत होती है. क्योंकि अधिकतर महिलाओं के 40 की उम्र में मेनोपोज यानि पीरियड्स लगभग खत्म हो चुके होते हैं. शरीर में तेजी से हर्मोनल बदलाव होने लगता है. जिससे शरीर में कई तरह की समस्या दिखने लगती है.

खासकर हड्डियां कमजोर होने लगती है. वहीं हार्मोनल बदलाव होने से नींद न आना और मूड में बदलाव होने लगता है. लेकिन इन सभी समस्याओं को डाइट की मदद से सही किया जा सकता है. मदर्स डे के मौके पर जानिए मां की डाइट में किस तरह की हेल्दी और नेचुरल चीजों से आप मां की उम्र संबंधी समस्या ठीक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

मां की सेहत के लिए जरूरी ये सुपरफुड्स | Women Health Tips

भीगे हुए बादाम

मां की सेहत के लिए बहुत जरूरी है भीगे हुए बादाम. दरअसल बादाम में विटामिन E, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये दिल और दिमाग की सेहत के लिए बुहत जरूरी है. आप मां को सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खिला सकते हैं. भीगे बादाम खाने से उम्र से जुड़ी भूलने की बीमारी में सुधार होगा. वहीं दिनभर एनर्जी भी बनी रहेगी. इसके अलावा बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है.

भीगे हुए काले चने

काले चने में प्रोटीन, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. वहीं मां के शरीर में उम्र के साथ आयरन की कमी हो जाती है जो काले चने के सेवन से आसानी से दूर की जा सकती है. मां को आप रोजाना सुबह खाली पेट दे सकते हैं. इनके सेवन से खून की कमी दूर होती है. वहीं पाचन तंत्र मजबूत होता है. साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में बहुत मददगार है.

अलसी के बीज

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. ये पोषक तत्व बढ़ती उम्र की महिलाओं को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं. उनकी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं तो वहीं बिगड़ते हार्मोनल को भी बैलेंस करने में मदद करता है. मां को आप अलसी के बीजों को भूनकर और पीसकर (पाउडर बनाकर) खिला सकते हैं, क्योंकि साबुत बीजों को उनके लिए पचाना मुश्किल होता है. इसे सुबह गुनगुने पानी के साथ, सलाद, दही, या स्मूदी में 1-2 चम्मच मिलाकर रोजाना खिलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: ये फूड्स लिवर को सीधा पहुंचाते नुकसान, 3 बातों का रखें ख्याल

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. मां की हेल्दी डाइट में कौन-कौन सी चीजें शामिल होनी चाहिए?

मां की हेल्दी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, दालें, दूध, दही, सूखे मेवे और प्रोटीन से भरपूर भोजन शामिल होना चाहिए. इससे शरीर को जरूरी पोषण और ऊर्जा मिलती है.

2. मां के लिए पर्याप्त पानी पीना क्यों जरूरी है?

पर्याप्त पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, पाचन बेहतर होता है और शरीर की थकान कम होती है. यह त्वचा और overall स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है.

3. मां को जंक फूड और ज्यादा मीठा खाने से क्यों बचना चाहिए?

ज्यादा जंक फूड और मीठा खाने से वजन बढ़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. संतुलित और पौष्टिक भोजन मां को स्वस्थ और सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

इन चीज़ों के साथ भूलकर भी ना खाएं बादाम, जानें सेवन का बेस्ट तरीका

Best Foods To Eat With Almonds: ड्राई फ्रूट्स में बादाम ऐसा सुपरफूड माना जाता है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ा सभी खाना पसंद करते हैं.

कैंसर से लड़ने के बाद Dipika Kakar ने शेयर की अपनी डाइट, जानें कैसे रखती हैं ख्याल

Dipika Kakar Diet: टीवी एक्टर्स दीपिका कक्कड़ कैंसर से भारी जंग के बाद अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखती है. अपने ब्लॉग में उन्होंने लेटेस्ट अपडेट शेयर कि.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments