होमHealth Newsफ्री होगा मिर्गी का इलाज! दिल्ली एम्स ने शुरू की कई नई...

फ्री होगा मिर्गी का इलाज! दिल्ली एम्स ने शुरू की कई नई सुविधाएं

AIIMS Delhi Epilepsy Treatment: मिर्गी यानी Epilepsy के मरीजों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दिल्ली AIIMS ने अब मिर्गी के इलाज को मुफ्त कर दिया है.

AIIMS Delhi Epilepsy Treatment: मिर्गी यानी Epilepsy के मरीजों के लिए एक बड़ी जानकारी सामने आई है. दरअसल ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस यानी AIIMS ने मिर्गी के मरीजों के लिए नई सुविधा शुरू की है. इस सुविधा से दवा मॉनिटरिंग और जांच कम खर्चे में उपलब्ध हो पाएगी. जानकारी के मुताबिक इस नई सुविधा के जरिए ही डॉक्टर मरीज के शरीर में दवा की सही मात्रा का आसानी से पता लगा पाएंगे.

इतना ही नहीं जरूरत के अनुसार दवा की डोज को तय किया जाएगा. इससे इलाज अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी बनेगा. एम्स ने स्पष्ट किया कि ये जांच सुविधा फिलहाल पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन आने वाले समय में इसे हर संस्थान की नीति के अनुसार अत्यधिक डिस्काउंटेड कीमतों पर दिया जाएगा.

कितने में होती है जांच?

बात अगर करें कीमतों की तो फिलहाल प्राइवेट लैब्स में यही जांच लगभग 6 हजार रुपये से दस हजार रुपये से प्रति जांच तक होती है. इसी कारण रेगुलर जांच करवाना कई मरीजों के लिए मुश्किल साबित हो जाता है. इसी को देखते हुए अब मिर्गी के मरीजों के लिए खास दवा, मात्रा और रेगुलर जांच सुविधा एम्स में शुरू की गई है. आपको बता दें कि यह पहल मिर्गी के इलाज को अधिक वैज्ञानिक और मरीज की जरूरत के अनुसार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

इन दो दवाओं के लिए की गई सेवा शुरू

जानकारी के मुताबिक फिलहाल दिल्ली एम्स में मिर्गी की दो महत्वपूर्ण दवा लेवेटिरासिटम (Levetiracetam) और लैमोट्रिजिन (Lamotrigine) के लिए Therapeutic Drug Monitoring यानी (TDM) सेवा शुरू की है. लेकिन ये टीडीएम क्या है? तो बता दें कि ये एक ऐसी जांच है जिसमें खून के सैंपल्स से पता लगाया जाता है कि मरीज के शरीर में दवा की मात्रा सही है या फिर नहीं.

वहीं एक बार ये सुविधा शुरू होने के बाद डॉक्टर दवा की मात्रा सही और अधिक सटीक तरीके से कंट्रोल कर सकेंगे. ताकि मरीज को बेहतर इलाज मिल सके. दरअसल मिर्गी के इलाज में मरीजों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है. क्योंकि अगर दवा की मात्रा कम हो तो दौरे को कंट्रोल नहीं किया जा सकता. लेकिन अगर अधिक हो जाए तो इसके साइड इफेक्ट्स बढ़ जाते हैं. इस कारण से इलाज के दौरान खास ख्याल रखना जरूरी होता है.

कितना हो रहा मरीज पर असर

ये भी जानना जरूरी है कि आखिर ये सुविधा कैसे मरीज को फायदा पहुंचाएगी, तो बता दें कि इस जांच के जरिए डॉक्टरों को ये समझने में काफी मदद मिलेगी कि जो दवा मरीज को दी जा रही है वो उसके शरीर में कितना असर कर रही है और कितना नहीं. उसी के अनुसार अगर जरूरत होगी तो डॉक्टर डोज में बदलाव कर पाएंगे. इससे साइड इफेक्ट्स और दवा की टॉक्सिसिटी का समय रहते पता लगाया जा सकेगा. बता दें कि इस जांच के अंदर मरीज को 1 से 3 ml अपने खून का सैंपल देना होगा. कम मात्रा में सैंपल की जरूरत होने से मरीजों के लिए यह प्रक्रिया आसान और सुविधाजनक होगी.

कैसे मिलेगी ये सुविधा

अगर बात करें कि आखिर ये सुविधा कैसे और कहां मिलेगी तो बता दें कि ओपीडी और आईपीडी दोनों मरीजों के लिए ये सुविधा उपलब्ध रहने वाली है. यानी ओपीडी मरीज अपने सैंपल्स न्यूरोसाइंसेज सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर कलेक्शन सेंटर के काउंटर नंबर 3 पर जमा कर सकते हैं. वहीं आईपीडी के मरीज के सैंप एनएसी के ग्राउंड फ्लोर स्थित रूम नंबर 64 में लिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में इन इलाकों से सामने आए 12 हजार टीबी के मरीज, खास अभियान के तहत हुआ चौंकाने वाला खुलासा!

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments