Diet for Liver Health: लिवर हमारे शरीर का जरूरी अंग होता है. यह सही तरीके से काम करे इसके लिए हमें अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है. क्योंकि लिवर अंग हमारे खाने को पचाने में मदद करता है. इसके अलावा लिवर शरीर से जहरीले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है. इतना ही नहीं अगर हमारा लिवर खराब हो जाए तो कई तरह की समस्या खड़ी कर सकता है. इसलिए लिवर हेल्दी डाइट को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाए. आज के आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन खानों को खाने से लिवर खराब हो सकता है. चलिए जानते हैं.
भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 4 मई को पोस्ट करके इस अंग को नुकसान पहुंचाने वाली चीजें और फैटी लिवर से बचाने वाले उपायों के बारे में बताया है. दरअसल लिवर के खराब होने पर आपके शरीर से जहरीले पदार्ष निकलने में दिक्कत हो सकती है. खून साफ नहीं हो पाएगा और खाना पचाने में दिक्कत आने लगेगी. वहीं मोटापा बढ़ सकता है और विटामिन-मिनरल्स-हॉर्मोन में गड़बड़ी आ सकती है. इसलिए अगर आपको लिवर का ध्यान रखने की जरूरत है. डाइट में किसी भी प्रकार का कुछ भी अनहेल्दी लेने पर थोड़ी सतर्कता बरतनी है.
चीनी का सेवन बिगाड़ सकता लिवर
अगर आपकी डाइट में ज्यादा शुगर शामिल है तो आपको इसमें सुधार करने की जरूरत है. ज्यादा चीनी का सेवन अपके लिवर को बिगाड़ सकता है. दरअसल जब आप जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं तो ये शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा देती है. वहीं लिवर को जब लगता है कि शरीर में चीनी की मात्रा ज्यादा हो गई तो वह इसे फैट के रूप में स्टोर करने लगता है. जिससे ये बढ़ा हुआ फैट लिवर पर चढ़ने लगता है, जिसे फैटी लिवर बनने में मदद मिलती है. इसलिए अपनी डाइट में चीनी का सेवन सीमित करें. जिससे आपका लिवर स्वस्थ रहे.
मीठी पेय पदार्थ का लिवर पर बुरा प्रभाव
डाइट में चीनी का सेवन ही लिवर को खराब नहीं करता बल्कि मीठे पेय पदार्थ भी लिवर की हेल्थ खराब करते हैं. इसलिए अगर आपको एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स पीना पसंद है तो इनका सेवन सीमित करें. दरअसल इनमें जरूरत से ज्यादा शुगर होने के साथ-साथ इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर, फॉस्फोरिक एसिड, कैफीन, और आर्टिफिशियल फ्लेवर/रंग होते हैं. यह शरीर में जल्दी एब्जॉर्ब होते हैं. ऐसे में ये लिवर को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं.
लिवर को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
संतुलित आहार लें: अपनी डाइट में संतुलिस आहार शामिल करें. भोजन में हरी सब्जियां, दाल, साबुत अनाज और कम तेल-मसाले वाली चीजें शामिल करें.
ताजे फल खाएं: फल शरीर को विटामिन, मिनरल और फाइबर देते हैं, जिससे पाचन और लिवर दोनों स्वस्थ रहते हैं.
भरपूर मात्रा में पानी पिएं: पानी शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है.
इसके अलावा नियमित व्यायाम, वजन नियंत्रित रखना, शराब और धूम्रपान से दूरी बनाना भी लिवर को हेल्दी रख सकते हैं. इसलिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: क्या डायबिटीज के मरीज नहीं खा सकते चावल? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाना चाहिए?
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए. भोजन में हरी सब्जियाँ, दाल, साबुत अनाज, ताजे फल और कम तेल-मसाले वाला खाना शामिल करना चाहिए। ज्यादा चीनी और जंक फूड से बचना चाहिए.
फैटी लिवर से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
फैटी लिवर से बचने के लिए नियमित व्यायाम करना चाहिए, वजन नियंत्रित रखना चाहिए और मीठे पेय व ज्यादा चीनी का सेवन कम करना चाहिए. शराब और धूम्रपान से भी दूरी रखनी चाहिए.
भरपूर पानी पीना लिवर के लिए क्यों जरूरी है?
भरपूर पानी पीने से शरीर से गंदगी और विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और यकृत (लिवर) सही तरीके से काम करता है.

