होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब मुफ्त होगा मिर्गी का इलाज!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब मुफ्त होगा मिर्गी का इलाज!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. AIIMS में मिर्गी का इलाज हुआ बिल्कुल मुफ्त.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. AIIMS में मिर्गी का इलाज हुआ बिल्कुल मुफ्त इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. हंतावायरस पर प्रेस रिलीज हुई जारी इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. कुत्ते सूंघकर पता लगा पाएंगे कैंसर है या नहीं ये जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे AIIMS में होगा मुफ्त इलाज

भारत में प्राइवेट अस्पतालों में एपिलेप्सी यानी मिर्गी का इलाज काफी महंगा. जिसके चलते कई मरीज इलाज नहीं करवा पाते थे. लेकिन अब इस समस्या को दूर कर लिया गया है. दरअसल जल्द ही एम्स एक ऐसी सुविधा शुरू करने वाला है जिसके तहत मरीजों का इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जाएगा. ये सुविधा मरीजों और डॉक्टरों दोनों के लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाली है.

इसकी मदद से जरूरत के हिसाब से डोज तय करने में काफी मदद मिलेगी. जिससे इलाज अधिक सटीक, सेफ और प्रभावित बनेगा. एम्स ने स्पष्ट कहा है कि फिलहाल ये सुविधा पूरी तरह से निशुल्क रहने वाली है. यानी इसका लाभ लेने के लिए कोई पैसा देने की जरूरत नहीं लेकिन आने वाले समय में इसे अत्यधिक डिस्काउंटेड कीमतों पर उपलब्ध करवाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक फिलहाल दिल्ली एम्स में मिर्गी की दो महत्वपूर्ण दवा लेवेटिरासिटम (Levetiracetam) और लैमोट्रिजिन (Lamotrigine) के लिए Therapeutic Drug Monitoring यानी (TDM) सेवा शुरू की है. लेकिन ये टीडीएम क्या है? तो बता दें कि ये एक ऐसी जांच है जिसमें खून के सैंपल्स से पता लगाया जाता है कि मरीज के शरीर में दवा की मात्रा सही है या फिर नहीं.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे हंतावायरस पर जारी हुई प्रेस रिलीज

स्पेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने MV Hondius क्रूज़ शिप पर मौजूद दो भारतीय नागरिकों को लेकर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी की है. दूतावास के मुताबिक, यह डच जहाज करीब 150 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ स्पेन के Canary Islands पहुंचा था. जहाज पर Hantavirus संक्रमण के मामले सामने आने के बाद WHO और स्पेन की स्वास्थ्य एजेंसियों के प्रोटोकॉल के तहत सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से जहाज से उतारा गया.

प्रेस रिलीज में साफ कहा गया है कि दोनों भारतीय नागरिक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनमें किसी भी तरह के लक्षण नहीं पाए गए हैं. ये दोनों भारतीय क्रू मेंबर के तौर पर जहाज पर काम कर रहे थे. एहतियात के तौर पर उन्हें नीदरलैंड भेजा गया है, जहां हेल्थ सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत उन्हें क्वारंटीन में रखा जाएगा. भारतीय दूतावास ने यह भी बताया कि स्पेन में भारत के राजदूत लगातार स्पेनिश अधिकारियों और दोनों भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं. उनकी सेहत और सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, MV Hondius नाम का यह लग्जरी एक्सपीडिशन क्रूज़ अप्रैल में अर्जेंटीना के Ushuaia शहर से रवाना हुआ था. यात्रा के दौरान जहाज पर Hantavirus के कई मामले सामने आए. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस वायरस से जुड़े कई संक्रमित मामले और कम से कम 3 मौतें सामने आ चुकी हैं. WHO और कई देशों की हेल्थ एजेंसियां मिलकर इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे कुत्ते सूंघकर करेंगे कैंसर की पहचान

कैंसर की गिनती काफी गंभीर बीमारियों में की जाती है. हालांकि इसके भी कुछ ऐसे स्टेज हैं जिनकी पहचान तीसरे स्टेज में जाकर होती है. इस स्टेज को कोलोरेक्टल कैंसर कहा जाता है. ये एक ऐसा कैंसर है जो अगर तीसरे स्टेज तक चले जाए तो डॉक्टरों का पीड़ित मरीज को बचा पाना काफी मुश्किल हो जाता है.लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. दरअसल अब कुत्तों के जरिए कैंसर की पहचान आसानी से की जा सकेगी. इसपर काम जारी है. एक स्टार्टअप कंपनी इसपर काम कर रही है ताकि अर्ली स्टेज में ही कैंसर का पता लगाया जा सके. इस खास तरह से डॉग्स को ट्रेन्ड किया जा रहा है.

एक रिपोर्ट सामने आई जिसमें बताया गया कि कर्नाटक के छह अलग अस्पताल में ऐसे ट्रेंड कुत्तों की मदद की गई. अब तक 1502 मरीजों के सैंपल्स लिए जा चुके हैं. जिसमें बताया गया कि 91 प्रतिशत मामले कुत्तों ने ये सूंघकर बता दिया कि किन मरीजों को सात बड़े तरीके के कैंसर है या फिर नहीं.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: हंतावायरस पर WHO का अलर्ट!

यहां देखें VIDEO:

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora
sarthak arora
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments