Is AC harmful for skin: गर्मियों में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. गर्म वातावरण में स्किन गर्मी और पसीने से चिपचिपी हो जाती है. ऐसे में स्किन पर रेशैज, खुजली, इंफेक्शन होने का डर रहता है. वहीं कुछ लोग गर्मी से बचने के लिए AC का सहारा लेते हैं. जिससे उन्हें गर्मी महसूस न हो. बता दें कि AC शरीर को गर्मी से तो बचा लेता है लेकिन वहीं स्किन को डैमेज कर देता है.
दरअसल घर, ऑफिस, कार और मॉल हर जगह AC (एयर कंडीशनर ) का इस्तेमाल आम हो चुका है. एक्सपर्ट बताते हैं कि लगातार एसी की हवा स्किन पर बुरा असर डालती है. एक्सपर्ट के अनुसार एसी की हवा में रहने से स्किन समस्याएं बढ़ जाती है. एसी की हवा किस स्किन समस्या को बढ़ाती है? इसी के बारे में बात करेंगे.
AC में रहना क्यों खतरनाक
दरअसल ज्यादा समय तक एसी का प्रयोग करना स्किन के लिए हानिकारक साबित हो सकता है. जी हां, ज्यादा समय तक या फिर जिन लोगों को एसी में रहने की आदत है उन्हें आगे चलकर स्किन समस्याओं का सामने करना पड़ सकता है. स्किन समस्याओं में खुजली, रैशेज, स्किन एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है. वहीं आगे चलकर ये स्किन में झुर्रियों की समस्या भी दिखा सकता है.
एक्सपर्ट क्या कहते हैं?
एक्सपर्ट के अनुसार एसी एनवायरमेंट को ठंडा करने के लिए आसपास की मौजूद हवा में से नमी को छीन लेता है. वहीं इसका असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है. जिससे स्किन डाई और बेजान होने लगती है. जो लोग लंबे समय तक एसी की हवा में रहते हैं उनकी स्किन में खिंची-खिंची महसूस हो सकती है. यह स्किन ड्राईनेस का पहला लक्षण है.
किन लोगों को ज्यादा खतरा
एसी की हवा स्किन पर असर डालती है जिससे स्किन ड्राई होने लगती है. वहीं बॉडी की ऊपरी परत स्किन डैमेज होने से स्किन में जलन, रेडनेस, खुजली और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें ये समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है. इसके अलावा स्किन पर फाइन लाइन्स, झुर्रियां और दाग- धब्बे भी नजर आने लगते हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि एसी की हवा न केवल स्किन को नुकसान पहुंचाती है बल्कि आंखों और होंठों को भी ड्राई बनाती है. लंबे समय तक एसी में रहने से आंखों में जलन, होंठ फटना और आंखों में सूखापन की समस्या हो सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान
- आज के समय के अनुसार एसी में रहना एक आम बात बन चुकी है. वहीं अगर आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो आप स्किन समस्या से बच सकते हैं. स्किन समस्या से बचने के लिए मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें. अगर आप लंबे समय तक एसी में रहते हैं तो स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पानी पिएं.
- वहीं एसी वाले कमरे में सोने से पहले चेहरे, होंठ, हाथ और पैरों पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.
- इसके अलावा पूरी रात एसी वाले कमरे में सोने के बाद सुबह अपने चेहरे को साफ पानी से जरूर धोएं. इसके बाद स्किन पर मॉइस्चराइजर, या गुलाब जल लगाएं. इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलेगा.
- एसी वाले कमरे में रहते समय लगातार पानी का सेवन करते रहे. पानी के सेवन से स्किन में ड्राइनेस की समस्या नहीं होगी. इसके अलावा मौसमी फलों का सेवन भी करते रहे, जैसे- नारियल पानी, संतरा, अंगूर, खीरा, तरबूज, खरबूजा जैसे फल डाइट में शामिल करें.
यह भी पढ़ें: मेकअप के बाद ये एक गलती स्किन पर ला सकती झुर्रियां, जानें बचने के टिप्स
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. एसी में रहने से स्किन पर क्या असर पड़ता है?
इससे त्वचा ड्राई और रूखी हो सकती है.
2. क्या एसी से खुजली की समस्या हो सकती है?
हां, ज्यादा देर एसी में रहने से खुजली और जलन हो सकती है.
3. एसी से स्किन को कैसे बचाएँ?
खूब पानी पिएँ और मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें.

