होमHealth Newsनिधन से पहले नीली हो गईं थी प्रतीक यादव की उंगलियां! जानें...

निधन से पहले नीली हो गईं थी प्रतीक यादव की उंगलियां! जानें किस बीमारी के कारण होता है ऐसा

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया.

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी को बुधवार को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. प्रतीक जो कि अखिलेश के भाई थे जसके कारण समाजवादी पार्टी में शोक की लहर गूंज रही है. फिलहाल निधन का क्या कारण है शुरुआती समय में इसकी जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन अब तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी जानकारी है कि फेफड़ों की बीमारी से पिछले काफी समय से प्रतीक ग्रसित थे.

जानकारी के मुताबिक इसी बीममारी के चलते एक हफ्ते से मेदांता अस्पताल में भी भर्ती थे. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अब भी बाकी है. रिपोर्ट सामने आने के बाद ये तस्वीर सामने आ जाएगी कि आखिर मौत का असली कारण क्या था. लेकिन इस बीच प्रतीक की तस्वीर पर काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. जिसमें उनकी नाखून की उंगलियां और कई अंग नीले दिखाई दिए. ये सवाल लोगों के मन में है कि आखिर ऐसा कब और किस कंडिशन में होता है. नाखूनों का रंग बदलना किस बीमारी के कारण होता है. अगर आप भी इसका जवाब चाहते हैं तो चलिए डिटेल में जान लेते हैं.

हल्के में न लें नीले नाखून

अक्सर हमारे नाखूनों का रंग गुलाबी रंग का होता है. लेकिन जब शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगे. जिस कारण ब्लड का फ्लो अफेक्ट होता है, तो हमारे नाखूनों का रंग बदलता है और नीला बैंगनी रंग का दिखाई देने लगता है. इस कंडिशन को कहा जाता है सायनोसिस. वहीं शरीर में ऑक्सीजन की कमी से सिर्फ सायनोसिस ही नहीं कई अन्य समस्याएं जैसे फेफड़े ठीक से काम नहीं करते कारण साफ है ऑक्सीजन नहीं मिल पाता. जिससे और कॉम्प्लीकेशन होंठ नीले पड़ जाना नाखून नीले होना जैसी परेशानियां हो जाती है.

क्यों होती है ये समस्या

इन समस्या के पीछे का कारण है अस्थमा, निमोनिया या फिर फेफड़ों का इंफेक्शन आदि के कारण ये समस्या हो सकती है. दरअसल कई बार हमारा हार्ट शरीर में सही तरीके से ब्लड को पंप नहीं कर पाता. नतीजा हमारे कई ऑर्गन्स तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता और खून कम पहुंचता है. इसकी वजह से नाखून नीले दिखाई देने पड़ते हैं. अगर नीले नाखूनों के साथ ये लक्षण भी हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

ठंड में होती है ये समस्या

आपको बता दें कि ठंड के मौसम में भी ये समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए ठंड के मौसम में हमारा ब्लड का सर्कुलेशन कम होता है. उंगलियां और नाखून नीले पड़ जाते हैं. कई लोगों को ठंड लगने पर ये बीमारी होती है. नतीजा हाथों की उंगलियां सफेद या फिर नीली हो जाती हैं. जान लेते हैं कि आखिर ये कब गंभीर हो जाता है तो अगर किसी व्यक्ति को ये समस्या बार-बार हो रही है? तो इसकी जांच करवा लेनी चाहिए. क्योंकि कई बार छोटे बदलाव भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकते हैं.

यह भी पढ़ें: AIIMS के डॉक्टर ने बताया ये गलती हो सकती पैरालिसिस का कारण.. जानें क्या है वो वजह

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Hepatitis Diagnosis: लिवर की ये बीमारी खतरनाक, पहचानें लक्षण

World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस (Hepatitis) एक ऐसी बीमारी है जिसमें लिवर यानि यकृत में सूजन (Inflammation) हो जाती है. यह सूजन कई कारणों से हो सकती है.

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

Recent Comments