होमWellnessBeautyनीम-तुलसी बचाएगी स्किन ब्यूटी, महंगे प्रोडक्ट की हो जाएगी छुट्टी

नीम-तुलसी बचाएगी स्किन ब्यूटी, महंगे प्रोडक्ट की हो जाएगी छुट्टी

Skin Allergy problems: गर्मियों में स्किन समस्याएं आम तौर पर देखी जाती है. स्किन पर रैशेज, खुजली, इंफेक्शन के कारण सभी परेशान रहते हैं.

Skin Allergy problems: गर्मियों में स्किन समस्याएं आम तौर पर देखी जाती है. स्किन पर रैशेज, खुजली, इंफेक्शन के कारण सभी परेशान रहते हैं. ऐसे में ये समस्याएं स्किन ब्यूटी को छीन लेते है. अगर आपको भी स्किन ब्यूटी की समस्या से परेशान हैं तो आपको महंगे प्रोडक्ट पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. आज के आर्टिकल में हम स्किन ब्यूटी को लेकर बात करेंगे.

गर्मी और उमस सिर्फ चेहरे की ब्यूटी ही नहीं छीनते बल्कि ये बॉडी के कंधे और पीठ पर दाने की समस्या भी करते हैं. दरअसल गर्मी में उमस, पसीना, धूल के कारण स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, जिस कारण बैक्टीरिया पनपने लगता है. स्किन में सभी तरह की समस्या इन्हीं बैक्टीरिया की वजह से होती हैं. एक्सपर्ट कहते हैं कि कुछ टिप्स की मदद से आप स्किन ब्यूटी को खोने से बचा सकते है.

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको गर्मियों में स्किन ब्यूटी को बचाना है तो आपको टाइट कपड़े पहनने से बचना चाहिए. क्योंकि इस तरह के कपड़े स्किन में पसीना लाने का कारण बनते हैं. इसके कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं. वहीं जो लोग लगातार ट्रैवल करते हैं उन्हें कंधे पर ज्यादा समय तक बैग टांगने से बचना चाहिए.

दानों से छुटकारा पाने के उपाय

एक्सपर्ट कहते हैं स्किन के लिए कुछ असरदार उपाय जरूर अपनाने चाहिए. जैसे- नीम, तुलसी, हल्दी, चंदन जैसे हर्बल चीजों का प्रयोग करें. हर्बल उपाय लंबे और असरदार होते हैं.

ऐसे करें उपयोग

  • नीम (Neem): नीम की पत्तियों को उबालकर उसका पानी ठंडा करें और चेहरे धोने में इस्तेमाल करें. इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और दाने घटते हैं.
  • तुलसी (Tulsi): तुलसी की पत्तियों का पेस्ट बनाकर मुंहासों पर लगाया जा सकता है. यह स्किन को साफ रखने में मदद करती है.
  • हल्दी (Turmeric): हल्दी में थोड़ा दूध या शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं और 10–15 मिनट लगाकर धो लें. यह स्किन को चमकदार बनाती है और सूजन कम करती है.
  • चंदन (Sandalwood): चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं. यह त्वचा को ठंडक देता है और पिंपल्स कम करने में मदद करेगा.

बरतें सावधानी

  • पहल् पैच टेस्ट जरूर करें.
  • ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से बचें
  • एलर्जी होने पर तुरंत बंद करें.

यह भी पढ़ें: ऐसे बनाएं नेचुरल हेयर डाई, बालों की सफेदी होगी दूर, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. गर्मियों में कंधे और पीठ पर दाने क्यों हो जाते हैं?

ज्यादा पसीना, धूल और बंद पोर्स के कारण त्वचा पर दाने निकल आते हैं.

2. क्या टाइट कपड़े पहनने से दाने बढ़ सकते हैं?

हां, टाइट कपड़े पसीना रोकते हैं, जिससे मुंहासे और दाने बढ़ सकते हैं.

3. कंधे और पीठ के दानों से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

त्वचा को साफ रखें, ढीले कपड़े पहनें और हर्बल या हल्के बॉडी क्लींजर का इस्तेमाल करें.




author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments