होमWellnessFitnessसुडौल कंधे पाने के लिए रोजाना 20 सेकंड करें ये योग, जिम...

सुडौल कंधे पाने के लिए रोजाना 20 सेकंड करें ये योग, जिम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Yoga Poses for Loose Shoulders: बदलती लाइफस्टाइल में लोगों की डेस्क जॉब बढ़ गई है. दिनभर बैठे रहने से कंधों की मांसपेशियों में दर्द, की समस्या होने लगती है.

Yoga Poses for Loose Shoulders: बदलती लाइफस्टाइल में लोगों की डेस्क जॉब बढ़ गई है. वहीं दिनभर बैठे रहने से कंधों की मांसपेशियों में दर्द, अकड़न और जकड़न की समस्या होने लगती है. इन समस्या के कारण कंधे झुके-झुके से नजर आते हैं. लेकिन इस समस्या को बिना जिम जाए भी ठीक किया जा सकता है.

योग करने से न सिर्फ कंधों की अकड़न दूर होगी बल्कि उनकी मांसपेशियों में मजबूती भी आएगी. झुके कंधे ऊपर उठने लगेंगे जिससे बॉडी का पोश्चर सुधरेगा. रोजाना योगा करने से मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर को आराम मिलता है. आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे चलिए जानते हैं.

झुके कंधे बनेंगे सुडौल

गोमुखासन (Cow Face Pose)

झुके कंधे को सही बनाने के लिए आप रोजाना गोमुखासन की प्रैक्टिस कर सकते हैं. इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर योग मैट बिछाकर सीधे बैठ जाएं. अब दोनों पैरों को सामने फैलाएं. दाएं पैर को मोड़कर बाएं कूल्हे के पास रखें. फिर बाएं पैर को मोड़कर दाएं घुटने के ऊपर रखें, ताकि दोनों घुटने एक सीध में दिखाई दें. अब दाएं हाथ को ऊपर उठाकर कोहनी से मोड़ें और पीठ के पीछे ले जाएं. बाएं हाथ को नीचे से पीछे ले जाकर दोनों हाथों की उंगलियों को पकड़ने का प्रयास करें. रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें और सांस लेते रहें. बन गया आपका गोमुखासन, इस स्थिति में लगभग कुछ सेकंड तक रूकें.

भुजंगासन

वहीं भुजंगासन भी झुके हुए कंधों को ठीक करते हैं. भुजंगासन करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं. दोनों पैरों को सीधा रखें और पंजों को पीछे की ओर फैलाएं. हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें. गहरी सांस लेते हुए धीरे-धीरे सिर, छाती और पेट के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं. कोहनियों को हल्का मोड़कर रखें और कंधों को ढीला रखें. गर्दन को पीछे की ओर आराम से झुकाएं और सामने देखें. अब आप भुजंगासन की पोशीजन में आ गए हैं. इस स्थिति में कुछ सेकंड रूकें.

गरूड़ासन

गरूड़ासन भी कंधों में हो रहे दर्द, अकड़न और जकड़न की समस्या में राहत देते हैं. गरूड़ासन करने के लिए सबसे पहले खड़े हो जाएं और शरीर को बैलेंस में रखें. अब हल्का सा घुटनों को मोड़ें. दाएं पैर को उठाकर बाएं पैर के ऊपर रखें. सावधानी से करें. अब दोनों हाथों को सामने फैलाएं. बाएं हाथ को ऊपर और दाएं हाथ को नीचे रखते हुए दोनों हाथों को आपस में लपेटें. हथेलियों को जोड़ने का प्रयास करें और कोहनियों को कंधों की सीध में रखें. पीठ को सीधा रखें. अब आप गरूड़ासन की अवस्था में आ गए हैं. इस स्थिति में आप अपनी सुविधा के अनुसार रहें.

यह भी पढ़ें: ब्रेन हेल्थ में सुधार करेगा ये योग, रोजाना करें बस 10 मिनट

(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

FAQs

1. झुके कंधों को सीधा करने के लिए कौन-से योगासन लाभकारी हैं?

झुके कंधों को सीधा करने के लिए गोमुखासन, भुजंगासन और गरुड़ासन बहुत लाभकारी माने जाते हैं। ये आसन कंधों को मजबूत और लचीला बनाते हैं.

2. भुजंगासन झुके कंधों में कैसे मदद करता है?

भुजंगासन छाती और कंधों को खोलता है, जिससे शरीर की मुद्रा सुधरती है और झुके कंधे धीरे-धीरे सीधे होने लगते हैं।

3. झुके कंधों के लिए योगासन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

योगासन करते समय रीढ़ सीधी रखें, शरीर पर जोर न डालें और नियमित अभ्यास करें। यदि दर्द हो तो तुरंत रुक जाएं.

author avatar
Surbhi . Content Writer
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
Surbhi .
Surbhi .
लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
RELATED ARTICLES

बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments