Recurrent Cancer Risk: द फैमिली मैन सीरीज के फेमस एक्टर शारिब हाशमी इस समय खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. दरअसल उनकी पत्नी नसरीन हाशमी को एक बार फिर से ओरल कैंसर हुआ है. इससे पहले पांच बार इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं. अब छठी बार फिर से एक्टर की पत्नी इस बीमारी का शिकार हो गईं. जानकारी के मुताबिक सबसे पहली बार उन्हें साल 2018 में इस गंभीर बीमारी का पता चला था.
अब तक 5 बार सर्जरी करवा चुकी हैं और छठी बार फिर ये बीमारी लौट आई. इसके पीछे का कारण है कि उनका कैंसर एग्रेसिव नेचर का है. इस जानकारी के सामने आने के बाद ये सवाल मन में उठता है कि आखिर कितनी बार इस तरह का कैंसर लौट कर आता है. क्या ये खत्म नहीं होगा? आइए डिटेल में एक इसके बारे में जानते हैं.
कितनी बार वापस आ सकता है कैंसर?
बात करें इस सवाल के जवाब की तो शायद इसका जवाब WHO से लेकर कैंसर इंस्टीट्यूट किसी के पास नहीं है. क्योंकि ये कहना बहुत मुश्किल होगा कि इसके वापस लौटने की कोई सीमा होती है. ऐसी धारणा भी है कि एक या फिर दो तीन बार या उससे अधिक बार वापस आ सकता है. लेकिन अगर कोई लिमीट जानें तो इसकी कोई लीमिट की जानकारी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि कई मामलों में ये कैंससर पांच से अधिक बार भी हो सकता है. जैसा इस समय एक्टर की पत्नी के साथ भी हुआ. ऐसी कंडिशन को मेडिकल टर्म में रिकरेंस (रिकरेंट कैंसर) कहा जाता है. इतना ही नहीं जितनी बार ये लौटकर आता है इसका इलाज मिल पाना पहले से मुश्किल हो जाता है.
बार-बार कैंसर आने का क्या है कारण
क्योंकि इस वाक्य ने लोगों के बीच डर पैदा कर दिया. इसलिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर कोई तो वजह होगी कैंसर के वापस आने की. इसपर नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट का कहना है कि रिकरेंट कैंसर की कंडिशन तब होती है जब पहले हुए कैंसर के ट्रीटमेंट के दौरान कैंसर के सेल्स नष्ट होने से या तो बच गए हों या फिर अच्छे से नष्ट न हो पाए हो. वहीं ऐसा देखा गया है कि इलाज के दौरान कई बार कैंसर के सेल्स बहुत छोटे होते हैं जो फॉलो अप जब लिया जाए तो जांच में भी पकड़ में नहीं आते. नतीजा ये कैंसर धीरे-धीरे एक ट्यूमर का रूप लेते हैं. बाद में इसकी पकड़ जांच में हो पाती है. यही कारण है इसके बार-बार आने का.
कितने प्रकार का होता है रिकरेंट कैंसर?
अब जान लेते हैं कि आखिर ये कैंसर कितने प्रकार का होता है. तो इसका पहला स्टेज होता है लोकल रिकरेंस ये एक ऐसा स्टेज होता है जिसमें कैंसर पहले वाले अंग, टिश्यू या लिम्फ नोड्स या उसके बेहद करीब जगह पर विकसित होता है. वहीं दूसरा स्टेज होता है रीजनल रिकरेंस इस कैंसर में पहले वाली जगह के पास वाले लिम्फ नोड्स या टिश्यू में विकसित होता है. वहीं तीसरा स्टेज होता है डिस्टेंट रिकरेंस इसमें प्रकार में कैंसर फैलने के बाद पहले वाली ओरिजनल जगह से दूर वाले अंग या टिश्यू में विकसित होता है, इस दौरान इसे मेटास्टेटिक कैंसर कहते हैं.
यह भी पढ़ें: 35 के बाद महिलाओं के शरीर में शुरू होते हैं ये खतरनाक बदलाव, एक्सपर्ट से जानें
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

