Amazing Benefits of Eating Salad in Summer: गर्मियों में खाने के साथ दही-लस्सी खूब खाई जाती है. इनके सेवन से शरीर ठंडा भी रहता है और खाने का स्वाद भी बढ़ता है. लेकिन खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए अपके पास दही-लस्सी के अलावा एक ओर चीज पास ही होती है. बस नजर नहीं जाती. दरअसल हम बात कर रहे हैं किचन में रखे टमाटर, खीरा और प्याज की. किचन में रखी ये सभी खाने की चीजे आपके खाने के समय में सलाद के रूप में इस्तेमाल हो सकती है.
दरअसल गर्मियों के दिनों में खीरा तो सभी खाते हैं लेकिन प्याज और टमाटर पर नजर कम ही जाती है. ये खाने के खाने के लिहाज से सही होने के साथ-साथ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम भी करते हैं. सलाद केवल खाने का स्वाद बढ़ाने का काम ही नहीं करता बल्कि शरीर को कई समस्याओं से भी बचाकर रखता है. गर्मियों में इनका सेवन न सिर्फ शरीर को ठंडा रखेगा बल्कि गर्मी में होने वाली समस्याओं में भी राहत देगा.
सलाद खाने के फायदेः (Salad Khane Ke Fayde)
हाइड्रेशन
गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में अगर आप खाने के साथ खीरे को सलाद के रूप में खाते हैं तो ये शरीर में पानी की कमी पूरी करने का काम करता है. इसके अलावा इसमें मौजूद 95 प्रतिशत पानी, विटामिन K, विटामिन C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं.
लू से बचाता प्याज
गर्मियों में लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है. ऐसे में अगर आप खाने के साथ प्याज का सेवन करते हैं तो लू की समस्या से बचे रहते हैं. हाल ही में आपने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्याज को लेकर बयान दिया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि भीषण गर्मी में जेब में प्याज रखकर लू से बचा जा सकता है. आयुर्वेद में भी बतााया गया है कि कच्चा प्याज के सेवन से शरीर ठंडा रहता है और भीषण गर्मी में लू से बचा रहता है. दरअसल प्याज की तासीर ठंडी होती है और यह शरीर के तापमान को कंट्रोल रखने में मदद करता है.
इम्यूनिटी बूस्ट करता टमाटर
टमाटर विटामिन C, विटामिन A, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने और शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. रोजाना टमाटर या इसके जूस का सेवन करने से वाइट ब्लड सेल्स (WBCs) बढ़ते हैं जो शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं.
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए क्यों जरूरी Phytoestrogen Diet, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )
FAQs
1. गर्मियों में सलाद खाना क्यों जरूरी है?
गर्मियों में सलाद खाना जरूरी है क्योंकि इसमें पानी, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को ठंडक और ऊर्जा देते हैं.
2. सलाद खाने से शरीर को क्या लाभ मिलता है?
सलाद खाने से पाचन अच्छा रहता है, शरीर में पानी की कमी नहीं होती और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.
3. गर्मियों में कौन-कौन सी चीजें सलाद में शामिल करनी चाहिए?
गर्मियों में खीरा, टमाटर, प्याज, गाजर, मूली और हरी पत्तेदार सब्जियाँ सलाद में शामिल करनी चाहिए.

