होमWellnessFitnessब्रेन हेल्थ में सुधार करेगा ये योग, रोजाना करें बस 10 मिनट

ब्रेन हेल्थ में सुधार करेगा ये योग, रोजाना करें बस 10 मिनट

Bhastrika Pranayama Benefits: फिट रहने के लिए व्यक्ति रोजाना योग करता है. योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाता है.

Bhastrika Pranayama Benefits: फिट रहने के लिए व्यक्ति रोजाना योग करता है. योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को संतुलित बनाता है. रोजाना योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है, तनाव कम करता है और बीमारियों से लड़ने की शक्ति मजबूत करता है. वहीं अगर आप रोज सुबह योग करते हैं तो आपका पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है.

दरअसल बदलती लाइफस्टाइल में योग करना जरूरी भी हो जाता है. आज के समय में स्ट्रेस लेवल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है. जिसके कारण मन और दिमाग दोनों परेशान रहते हैं. इन्हें शांत करने के लिए आपको रोजाना सुबह 10 से 15 मिनट योग करने की आदत डालनी चाहिए. आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे भस्त्रिका प्राणायाम की. इसके करने से ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है. चलिए जानते हैं.

क्या है भस्त्रिका प्राणायाम?

भस्त्रिका प्राणायाम (Bhastrika Pranayama) सांस से जुड़ा योग है. इस योग में तेजी से सांस लेना और छोड़ना शामिल है, जो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाकर तुरंत एनर्जी का काम करता है. इस योग को करने से फेफड़े मजबूत होते हैं साथ ही शरीर में जमी एक्सट्रा चर्बी कम करने में मदद करता है. रोजाना सुबह 10 से 15 मिनट भस्त्रिका प्राणायाम करने से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं.

भस्त्रिका प्राणायाम के फायदे

फेफड़ों की क्षमता में सुधार

फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम किया जा सकता है. इसे रोजाना सुबह 10 से 15 मिनट करें. इस योग के करने से शरीर को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है. वहीं रोजाना इस योग को करने से सांस से जुड़ी समस्या से बचाव होता है. व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं पड़ता.

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

दिल से जुड़ी बीमारी में भी ये योग फायदा पहुंचाता है. इस योग के करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. दिल ब्लड को सही तरीके से ब्लड पंप करता है. बता दें कि भस्त्रिका प्राणायाम गहरी और तेज सांस लेने की प्रक्रिया है. इसे सही तरीके से करने पर शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हैप्पी हार्मोन बढ़ता है.

बेहतर होता मेटाबॉलिक हेल्थ

इस योग के करने से मेटाबॉलिक हेल्थ सुधरती है. डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है. आप रोजाना 10 से 15 मिनट भस्त्रिका प्राणायाम की प्रैक्टिस कर सकते हैं. इस योग के करने से कैलौरी बर्न होती है, जिससे वेट कंट्रोल में रहता है.

ब्रेन हेल्थ सही रहती

बदलती लाइफस्टाइल में लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ रहा है. स्ट्रेस लेवल सीधे तौर पर दिमाग पर असर करता है. वहीं अगर आप रोजाना सुबह इस योगासन की प्रैक्टिस करते हैं तो ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है. इस योग को करने से दिमाग की कार्यक्षमता बेहतर होती है. वहीं किसी भी काम में मन और ध्यान लगाने में दिक्कत नहीं होती.

    यह भी पढ़ें: लगातार थकान होने पर हो जाएं सतर्क, इस बीमारी का संकेत, जानें लक्षण-इलाज

    (Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं. )

    FAQs

    1. भस्त्रिका प्राणायाम क्या है?

    यह एक योग क्रिया है जिसमें तेज गति से श्वास अंदर-बाहर ली जाती है.

    2. भस्त्रिका प्राणायाम करने से क्या लाभ होता है?

    इससे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और मन शांत रहता है.

    3. भस्त्रिका प्राणायाम कब करना चाहिए?

    इसे सुबह खाली पेट करना सबसे अच्छा माना जाता है.







    author avatar
    Surbhi . Content Writer
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    Surbhi .
    Surbhi .
    लिखने-पढ़ते लिखने की रूचि पैदा हुई. पिछले 1 साल से मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल फिट रहे इंडिया के साथ बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. इससे पहले जनता टीवी में सोशल मीडिया डिपार्टमेंट में काम किया. उन्हें लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ से जुड़े विषय में लिखने-पढ़ने और नई चीजें जानने का खूब शौक है.
    RELATED ARTICLES

    बरसात के मौसम में शरीर में दर्द क्यों होता है? कम करने के 5 टिप्स

    5 Tips to Reduce Body Pain and Stiffness During the Monsoon: कई लोगों को बारिश के दिनों में शरीर में अकड़न-जकड़न की समस्या रहती है.

    Cancer Survivors: मेंटल हेल्थ कम करने में मदद करेगा स्मार्टफोन, नई स्टडी के दावे

    Digital Mental Health Treatment: जब कई मरीजों तक समय पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच पाती तो यह गंभीर स्थिति बन सकती है.

    ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ 2 मिनट ही काफी, ऐसे करें स्किन केयर

    Glowing Skin hacks: चेहरा धोना के बाद 2 मिनट अगर आप सही तरीके से स्किन केयर करते हैं तो आप ग्लोइंग स्किन बरकरार रख सकते हैं.

    कोई जवाब दें

    कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
    कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

    Most Popular

    तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

    Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

    Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

    Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

    शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

    Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

    सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

    Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

    Recent Comments