होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: अंडे खाने से दूर होगा अल्जाइमर!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अंडे खाने से दूर होगा अल्जाइमर!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. नोरोवायरस से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. नोरोवायरस से 100 से अधिक लोगों की मौत हुई. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. अंडे खाने से दूर होगा अल्जाइमर स्टडी में हुआ खुलासा इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. नाइट शिफ्ट से टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क ये जानेंगे तीसरे सेगमेंट में चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे 100 से अधिर लोगों की हुई मौत

हंतावायरस के बाद एक नए वायरस नोरोवायरस की खूब चर्चा हो रही है. बताया गया कि इस वायरस के कारण अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के अनुसार ये वायरस इंसान के पेट और आंतों पर असर डालता है. वहीं संक्रमित व्यक्ति को अचानक उल्टी, दस्त लगना, पेट में दर्द होने कमजोरी होने की समस्या हो सकती है. वहीं अगर आप किसी संक्रमित व्यक्ति का झूठा खाना, या फिर उसके बर्तन में खाना खा लेते हैं, तो ये वायरस आपको भी हो सकता है.

दरअसल कई लोग इस बीमारी को ये समझकर इग्नोर कर देते हैं कि उन्हें फूड प्वाइजनिंग हैं. लेकिन इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. क्योंकि ये आगे चलकर जानलेवा भी साबित हो सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आमतौर पर 4-5 दिनों तक इसके लक्षण दिखाई देते हैं. लेकिन अगर उससे अधिक रहे तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. दो से तीन दिन तक लक्षण दिखना गंभीर हो सकता है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे अंडे खाने से दूर होगा अल्जाइमर

अल्जाइमर एक ब्रेन डिसऑर्डर है जो हमारे दिमाग के सोचने और समझने की क्षमता को प्रभावित कर देता है. लेकिन अब इसपर एक रिसर्च हुई जिसमें बड़ा खुलासा हुआ कि अंडे खाने से अल्जाइमर का खतरा कम होता है. अमेरिका के कुछ रिसर्चर्स ने डायट्री फैक्टर्स पर रिसर्च की. इसी रिसर्च में ये खुलासा हुआ कि जो लोग अंडों का सेवन करते हैं उन्हें इस बीमारी का खतरा नहीं रहता है.

दरअसल अमेरिका के रिसर्चर्स ने डाइटरी फैक्टर्स पर रिसर्च किया. जिसमें रिसर्चर्स ने पाया कि हमारी ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करने के लिए अंडा डाइट का प्रमुख सोर्स में से एक है. यानी ये हमारे माइंड को हेल्दी बनाने के लिए पोषक तत्व देता है. रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ कि अगर आप सीमित संख्या में अंडों का सेवन करते हैं, तो अल्जाइमर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. ये रिसर्च साइंस डायरेक्ट में भी पब्लिश हुई है.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे नाइट शिफ्ट से होगा टाइप-2 डायबिटीज

अगर आप नाइट शिफ्ट करते हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. नाइट शिफ्ट आपकी हेल्थ पर गहरा असर डाल रही है. दरअसल नाइट शिफ्ट करने से सर्कैडियम रिदम डिस्टर्ब होता है. सर्कैडियम रिदम हमारे शरीर की वो क्लॉक होती है जो अगर डिस्टर्ब हो जाए तो कई तरह की परेशानी खड़ी कर सकता है. यही क्लॉक हमें बताती है कि रात हो गई है तो हमें सोना है और दिन में हमें जागना है. ऐसे में अगर हम नाइट शिफ्ट करते हैं, तो ये रिदम खराब होता है जिसके कारण टाइप-2 डायबिटीज का रिस्क बढ़ता है. इतना ही नहीं रात में लोग अनहेल्दी स्नैकिंग करने लगते हैं. जिसके कारण भी इसका रिस्क बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब खेती सुधारेगी सेहत!

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

तेज हो रही दिल की धड़कन? हो सकता है ये खतरा! जानें बचाव का तरीका

Atrial Fibrillation Symptoms And Causes: एट्रियल फिब्रिलेशन दिल की धड़कन से जुड़ी गंभीर समस्या है. जानें इसके लक्षण, कारण, खतरे और कैसे बढ़ सकता है स्ट्रोक का जोखिम.

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

Recent Comments