How Much Oil Safe Per Day: अगर आपसे कहा जाए कि खाने-पीने में तेल की मात्रा का कम इस्तेमाल करें. हालांकि ये थोड़ा मुश्किल होगा. क्योंकी सब्जी, दाल, परांठा, स्नैक्स या फिर फास्ट फूड तैयार करने में ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि अगर आप सीमित मात्रा में सेवन कर रहे हैं, तो ये आपके लिए सही साबित हो सकता है. लेकिन अधिक मात्रा में सेवन गंभीर बीमारियों का कारण बन जाता है.
कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि खाने में तेल का अधिक मात्रा में होना कई समस्याएं जैसे मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, बीपी, फैटी लिवर यहां तक की हार्ट डिजीज का भी कारण बन सकता है. इसलिए सही मात्रा का पता होना बहुत जरूरी है रोजाना कितनी मात्रा में सेवन कर रहे हैं, ये जानना भी बहुत जरूरी है. इसे लेकर फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट यानी FSSAI ने 30 मार्च 2026 को अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी किया था.
कितनी मात्रा में करना चाहिए तेल का सेवन
जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में मशहूर लिवर डॉक्टर शिवकुमार सरीन ने जानकारी दी कि आखिर एक अडल्ट व्यक्ति को रोजाना कितने तेल और घी का सेवन करना चाहिए. उन्होंने बताया कि एक अडल्ट व्यक्ति को 5-6 चम्मच तेल या फिर घी का सेवन करना चाहिए. उन्होंने बताया कि एक चम्मच में करीब 5 ग्राम तेल या फिर घी आ जाता है. अब अगर इसका हिसाब लगाया जाए तो 25 से 30 ग्राम तेल या घी का ही सेवन करना चाहिए. हालांकि अगर इससे भी कम सेवन किया जाए तो शरीर काफी हैप्पी रहेगा खुश रहेगा. उन लोगों को तो खास ख्याल रखना चाहिए जो अपनी वेट लॉस जर्नी पर हैं, या फिर किसी बीमारी का सामना कर रहे हैं.
घी-तेल का सेवन करते लोग कर रहे ये गलती
हालांकि घी और तेल का सेवन करते समय कुछ लोग गलतियां करते हैं. जिनके बारे में डॉक्टर सरीन ने जानकारी दी और बताया कि जब लोग परांठें खाते हैं, तो वो अधिक घी या फिर ऑयल लगाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. उन्होंने बताया कि ऐसा करने से जरूरत से अधिक तेल हो जाता है. आप पूछेंगे कि आखिर क्यों नहीं सेवन करना चाहिए तो इसका जवाब है कि खाने पीने की कई चीजें मार्केट में आजकल आती हैं जिनमें पहले ही तेल मौजूद होता है. जैसे अगर किसी फूड में बादाम, मूंगफली, अखरोट हो तो इनमें भी तेल की मात्रा होती ही है. ऐसे में अगर आप ये चीजें खाएंगे तो अपने आप ही तेल भी जाएगा. हालांकि जो ये चीजों में तेल आता है ये फायदेमंद भी होता है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 पाया जाता है. लेकिन फिर भी अगर तेल की मात्रा कम रखेंगे तो वो फायदेमंद ही होगा.
इन लोगों को रखना चाहिए खास ध्यान
वहीं कई हेल्थ एक्सपर्ट्स यही सलाह देते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, फैटी लिवर, हार्ट संबंधित समस्याएं हैं उन्हें अपने खाने में तेल की मात्रा का खासतौर पर अधिक ख्याल रखना चाहिए. ऐसे लोग खाने में तेल का सेवन कपने से पहले डाइटिशियन की सलाह लें और उन्हीं की सलाह अनुसार तेल का सेवन करें.
यह भी पढ़ें: गर्मी नहीं बरत रही नरमी! AIIMS के डॉक्टर ने बताए बचने के उपाय
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है. इस तरह के कॉन्टेंट को देखने के लिए आप हमारे Youtube चैनल के साथ जुड़ सकते हैं.)

