होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: Ebola पर WHO का अलर्ट!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Ebola पर WHO का अलर्ट!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. गोरखपुर एम्स ने सफलतापूर्वक सर्जरी से 1.8 KG का विशाल ट्यूमर निकाला.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. गोरखपुर एम्स ने सफलतापूर्वक सर्जरी से 1.8 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर निकाला. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. क्या है शेक द सॉल्ट हैबिट इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. ईबोला वायरस पर WHO ने लागू की ग्लोबल इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में. चलिए शुरू करते हैं.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे एम्स ने की जटिल सर्जरी

गोरखपुर एम्स से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल यहां डॉक्टरों की टीम ने मिलकर 1.8 किलोग्राम का विशाल ट्यूमर सर्जरी की मदद से निकालकर मरीज को राहत पहुंचाई. जानकारी के मुताबिक पिछले काफी सालों से मरीज इस बड़े ट्यूमर को लेकर परेशान था. इसके कारण उसके चेहरे की बनावट भी बिगड़ चुकी थी. हालांकि डॉक्टरों ने एनेस्थीसीया डिपार्टमेंट की मदद से सफल सर्जरी की और मरीज को राहत पहुंचाई. अब ये मामला काफी चर्चा का विषय भी बना हुआ है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है. साथ ही हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर्स की ही देखरेख में मरीज रिकवर हो रहा है. वहीं इस ट्यूमर को निकालने में डॉक्टर ने रैडिकल पैरोटिडेक्टॉमी प्रोसेस को अपनाया. इस प्रोसेस की मदद से सफल सर्जरी हुई और ट्यूमर को बाहर निकालने में काफी मदद मिली. बताया गया कि ट्यूमर का वजन भी 1.8 किलोग्राम था जो एक बेहद विशाल पैरोटिड ट्यूमर की कैटेगरी में आता है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे क्या है शेक प्लान?

WHO ने लोगों को कम नमक का सेवन कम करने को लेकर गाइडलाइंस जारी की है. इस गाइ़डलांस में Shake The Salt Habbit प्लान जारी किया गया है. शेक में S का मतलब है सर्विलांस यानी सरकार यह देखें कि लोग कितने नमक का सेवन कर रहे हैं, ओर खाने में कितना नमक डाला जा रहा है. H का मतलब है हार्नेस इंडस्ट्री यानी बिस्किट, चिप्स, ब्रेड और सॉस बनाने वाली कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स में नमक की मात्रा कम करें. A का मतलब है एडॉप्शन ऑफ स्टैंडर्ड्स यानी हर पैकेट पर ये साफ तौर पर मेंशन किया जाए कि प्रोडक्ट में कितना नमक है ताकि ग्राहक समझदारी के साथ उसे सिलेक्ट करे. K का मतलब है नॉलेज यानी आम जनता को अलर्ट करना उन्हें यह बताना की अधिक नमक का सेवन सिर्फ बीपी ही नहीं बढ़ता मौत का कारण भी बन जाता है. E का अर्थ होता है इनवायरमेंट यानी स्कूल, हॉस्पिटल, सरकारी कैंटीन में कम नमक वाला खाना अनिवार्य करना. इसी प्लान की मदद से WHO ने लोगों को नमक कम करने की सलाह दी है .

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे ईबोला पर WHO ने जारी की हेल्थ इमरजेंसी

अफ्रीका में ईबोला वायरस तेजी से अपना प्रकोप फैला रहा है. नतीजा WHO ने इसे लेकर चिंता जाहिर की है साथ ही इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दिया है. दरअसल अफ्रीका के इतुरी प्रांत से अब तक 300 से अधिक संदिग्ध मामले इस वायरस के सामने आ चुके हैं. इतना ही नहीं 80 से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. जिसे देखते हुए और सावधानी बरतते हुए WHO ने हेल्थ इमरजेंसी लागू की है. हालांकि ये बीमारी कोरोना जैसे पैंडमिक नहीं है. यानी ये उतनी तेजी से नहीं फैलेगा. क्योंकि ये हवा के जरिए नहीं फैलता. यदि कोई व्यक्ति संक्रमित है, उसके तरल पदार्थ यानी फ्लूइड्स के संपर्क में जैसे उल्टी, खून, छींक के संपर्क में आने से फैलता है. लेकिन जो लोग संक्रमित देशों से ट्रैवल करके आ रहे हैं, तो उन्हें लेकर काफी चिंता जताई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: दूध वाली चाय या ब्लैक टी?

यहां देखें पूरा VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चे को हो रहा बार-बार पेट दर्द? एक्सपर्ट से जानें जरूरी टिप्स

Kids Stomach Pain Treatment: बच्चों में बार-बार होने वाला पेट दर्द कई बार सामान्य नहीं होता. एक्सपर्ट की राय लें. यहां जानें कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

Recent Comments