Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. UP में एक महिला ने पांच दिन में चार बच्चों को जन्म. सोशल मीडिया पर ये मामला तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. खराब खानपान से हो रहें फैटी लिवर का शिकार, कौन सी आदत है जिन्हें बदलते हुए आप फिट रह सकते हैं. जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. दूध वाली या फिर बिना दूध वाली कौन सी चाय सेहत के लिए फायदेमंद है जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.
यहां देखें VIDEO:
पहले सेगमेंट में जानेंगे महिला ने दिए 4 बच्चों को दिया जन्म
उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. जिसकी इस समय खूब चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. दरअसल एक महिला ने पांच दिन के अंदर चार बच्चों को जन्म दिया. जानकारी के मुताबिक ये पहला मामला है. जिसने डॉक्टरों को भी चौंका दिया. महिला का नाम अमीना बताया गया. दरअसल अमीना की प्रेग्नेंसी काफी हाई रिस्क मानी जा रही थी. क्योंकि उनके गर्भ में चार बच्चे पल रहे थे.
हालांकि ऐसे मामले जब सामने आते हैं, तो डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं. जिसका मकसद बच्चे और मां दोनों को सुरक्षित बचाया जा सके. लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया गया. बताया गया कि 9 मई को लेबर पेन शुरू हुआ तब पहले बच्चे को जन्म दिया गया. डिलीवरी नॉर्मल हुई. हालांकि जब इस तरह की मल्टिपल डिलीवरी हो तो कुछ ही मिन्टों में हो जाती है. लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ. पहले बच्चे के बाद लेबर पेन रुका और बाकी बच्चे गर्भ में तब तक सुरक्षित रहे. इसके बाद 14 मई को अमीना ने तीन बच्चों को जन्म दिया. तीनों की नॉर्मल डिलीवरी हुई. इस तरह चार बच्चों का जन्म हुआ.
दूसरे सेगमेंट में जानेंगे खराब लाइफस्टाइल से हो रहे फैटी लिवर का शिकार
आज के समय में लोगों का खानपान काफी खराब है. साथ ही लाइफस्टाइल भी काफी खराब है. घंटों एक जगह बैठकर काम करना. ये आदतें फैटी लिवर की समस्या पैदा करता है. पहले तक ये बीमारी अधिक शराब पीने वालों में देखी जाती थी. लेकिन अब ऐसा है कि जो लोग शराब का अधिक सेवन नहीं करते उनमें भी ये समस्या देखी जा रही है. सबसे बड़ी परेशानी यही है कि फैटी लिवर के लक्षण दिखाई नहीं देते. नतीजा लोग इसे इग्नोर कर देते हैं.
डॉक्टरों के मुताबिक, जब शरीर में खासकर पेट के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है, तो उसका असर सीधे लिवर पर पड़ता है. धीरे-धीरे लिवर में फैट जमा होने लगता है, जिससे सूजन, थकान, पेट भारी लगना और पाचन संबंधी समस्याएं शुरू हो सकती हैं. अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह समस्या आगे चलकर लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारी में बदल सकती है. हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेनिंग ले चुके गैस्ट्रो विशेषज्ञ के अनुसार, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके फैटी लिवर को काफी हद तक कंट्रोल और शुरुआती स्टेज में रिवर्स भी किया जा सकता है. उन्होंने कुछ ऐसे फूड्स बताए हैं जो लिवर की सूजन और जमा फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं.
तीसरे सेगमेंट में जानेंगे दूध वाली या बगैर दूध वाली चाय कौन सी हेल्दी?
भारत की सुबह चाय के साथ होती है. किसी को दूध वाली चाय पसंद होती है, तो किसी को ब्लैक टी पीना काफी पसंद होता है. अगर आप भी इसे काफी हेल्दी मानते हैं, तो ये जानकारी आपके काम आने वाली है. जानेंगे कि आखिर कौन सी चाय सबसे अधिक फायदेमंद मानी जाती है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दोनों ही तरह की चाय फायदे कम बल्कि नुकसान अधिक पहुंचाती है.
दरअसल बात है कि आप चाय को किस तरह से पीते हैं. अगर दूध वाली चाय पीते हैं, तो उसमें कितनी चीनी मिला रहे हैं ये निर्भर करता है. क्योंकि ये एनर्जी कम करता है. दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी हैं. लेकिन जब इसमें ज्यादा चीनी और फुल-फैट दूध मिलाया जाता है, तो इसकी कैलोरी बढ़ जाती है. रोज कई कप दूध वाली चाय पीने से वजन बढ़ने, गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि दूध में मौजूद प्रोटीन चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स के असर को कुछ हद तक कम कर सकते हैं. यानी चाय के जो प्राकृतिक फायदे हैं, वे कम हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: 6 बार कैंसर फिर भी बची जान!
यहां देखें VIDEO:

