होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: 6 बार कैंसर फिर भी बची...

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: 6 बार कैंसर फिर भी बची जान!

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. स्टेरॉयड लेने से डैमेज हुआ युवक का कूल्हा.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट में आपका स्वागत है. स्टेरॉयड लेने से डैमेज हुआ युवक का कूल्हा क्यों हुआ ऐसा जानेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. पांच सर्जरी के बाद भी लौट आया कैंसर. बार-बार कैंसर क्यों लौटकर आता है जानेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. तीसरे सेगमेंट में जानेंगे कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल आने से क्या टल जाता है बीमारी का खतरा. जानेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें पूरा VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे स्टेरॉयड से डैमेज हुआ युवक का कूल्हा

गाजियाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक युवक का आरोप है कि उसे जिम के ट्रेनर ने पैसों के लालच के चलते उसे स्टेरॉयड और इंजेक्शंस दिए जिससे उसकी पूरी बॉडी खराब हो गई. यहां तक की उसकी राइट साइड के कूल्हों की हड्डी पूरी तरह से डैमेज हो गई. इस पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. युवक का आरोप है कि वो जिम में सिर्फ एक्सरसाइज के लिए गया था. लेकिन ट्रेनर ने उसे अच्छी और शानदार बॉडी का झांसा देकर उससे 80 हजार रुपये लिए. बताया गया कि पैसों का लेनदेन कुछ यूपीआई के जरिए और कुछ नकदी के जरिए हुई. अब युवक की मांग है जिम ट्रेनर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. साथ ही ऐसे जिम वालों के खिलाफ कार्रवाई हो जो मासूम युवकों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे छटी बार लौट आया कैंसर

द फैमिली मैन सीरीज के एक्टर शारिब और उनकी पत्नी नसरीन हाशमी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. दरअसल नरसीन छटी बार ओरल कैंसर का शिकार हुईं. जानाकारी के मुताबिक अब तक पांच बार वो सर्जरी करवा चुकी हैं. लेकिन छठी बार फिर से बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया है. अब सवाल आता है कि आखिर कितनी बार कैंसर वापस आ सकता है, तो अगर लिमीट की बात करें तो इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है. लेकिन इस तरह कैंसर के वापस आने का कारण है कि उसका एग्रेसिव नेचर होना दूसरा कारण है कि जब इलाज चल रहा हो उस दौरान कैंसर के कुछ कण रह गए हों. यानी जब कैंसर के कण अच्छे से नष्ट न हो तो वो पहले से भी और विक्राल रूप धारण करके परेशानी बनते हैं.

तसीरे सेगमेंट में जानेंगे क्या होता है लिपोप्रोटीन ए?

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों की अगर रिपोर्ट नॉर्मल आ जाए तो कितनी खुशी उन्हें मिलती है. लेकिन रिपोर्ट नॉर्मल आने का ये बिल्कुल मतलब नहीं होता कि आपको अब कोई बीमारी नहीं होगी. इसपर एक रिसर्च सामने आई है. जिसमें खुलासा हुआ कि अगर आपकी रिपोर्ट नॉर्मल आती भी है तो भी आपको हार्ट डिजीज या फिर स्ट्रोक का खतरा हो सकता है.

और ये सब होता है शरीर में मौजूद लिपोप्रोटीन (a) से. लिपोप्रोटीन (a) या फिर Lp(a) फैट हार्ट डिजीज और स्ट्रोक के खतरे को बढ़ा सकता है. ये रिसर्च नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा की गई तीन बड़ी स्टीज के बाद सामने आई. इसके रिजल्ट्स SCAI यानी साइंटिफीक सेशंस 2026 में भी पेश किए गए हैं. वहीं ये स्टडी करीब 20 हजार लोगों पर की गई है. Lp(a) एक ऐसा कण है, जो खून में पाया जाता है. Lp(a) में मौजूद एक्सेसिव प्रोटीन दिल और ब्लड वेसेल्स के लिए अधिक खतरनाक साबित होता है. हालांकि ये हर किसी को नहीं होता क्योंकि ये जेनेटिक प्रॉब्लम है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Prateek यादव को थी फेफड़ों की ये बीमारी!

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

शूटिंग के वक्त जूनियर NTR के कंधे में लगी गंभीर चोट, महीनों तक नहीं कर पाएंगे काम!

Jr NTR Shoulder Injury: एक्टर जूनियर NTR के कंधे में चोट लगी है. डॉक्टर्स ने उन्हें 6-8 हफ्ते आराम की सलाह दी है. जानें उनकी हेल्थ अपडेट और फैंस की प्रतिक्रिया.

सुबह उठते ही मुंह से क्यों आती है बदबू? कहीं ये किसी बीमारी का संकेत तो नहीं!

Morning Bad Breath Causes:: सुबह उठते ही मुंह से बदबू क्यों आती है? जानिए लार की कमी, जीभ पर बैक्टीरिया, मसूड़ों की बीमारी और Bad Breath से बचने के आसान उपाय.

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

Recent Comments