Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: सेहत की खबर फिट रहे इंडिया में हम जानेंगे आज की तीन बड़ी खबरों के बारे में. देश में मेडिकल इमरजेंसी का संकट आने वाला है. मेडिकल स्टोर पर दवाई नहीं मिलेगी. देश में 20 मई से हेल्थ सेक्टर में बड़ी हलचल देखने को मिल सकती है. सूत्रों के अनुसार 8 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर्स बंद रहने की संभावना है. वहीं इबोला वायरस को लेकर भी देश में अलर्ट जारी किया गया है. कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों के बाद भारत में निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया गया है. एयरपोर्ट्स और जरूरी प्रेवशों में सुरक्षा बढ़ाई गई है. एक्सपर्ट का कहना है कि फिलहाल देश में इबोला वायरस का कोई मामला नहीं देखा गया लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है. इसके अलावा देश में तीसरी बड़ी खबर है कि बदलते समय में लोअर बॉडी स्टिफनेस बड़ गई है. यानि पैरों, जोड़ो और कमर से लेकर कूल्हों में दर्द की समस्या देखी जाती है. इन्हें दूर करने के लिए आप कुछ खास प्रकार के योगा और एक्सरसाइज अपना सकते हैं. जानने के लिए देखें सेहत की खबर का पूरा वीडियो.
यह भी देखें: Ebola Virus को लेकर बड़ा अलर्ट, हेल्थ एक्सपर्ट ने दी ये खास सलाह, देखें Video

