होमHealth NewsSehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब नहीं मिलेंगी दवाइयां?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: अब नहीं मिलेंगी दवाइयां?

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. 20 मई को 8 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद.

Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: नमस्कार फिट रहे इंडिया की लेटेस्ट अपडेट्स में आपका स्वागत है. 20 मई को 8 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद क्या है इसके पीछे का कारण इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के पहले सेगमेंट में. कांगों और युगांडा में फैला इबोला वायरस, भारत सरकार अलर्ट मोड पर इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के दूसरे सेगमेंट में. अकड़न या जकड़न महसूस हो रही कहीं ये लोअर बॉडी स्टिफनेस की समस्या तो नहीं इसपर बात करेंगे सेहत की खबर के तीसरे और आखिरी सेगमेंट में.

यहां देखें VIDEO:

पहले सेगमेंट में जानेंगे 8 लाख मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

20 मई को देशभर में 8 लाख से अधिक मेडिकल स्टोर्स बंद रहेंगे. दरअसल ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ हड़ताल की जा रही है. कई कैमिस्ट सड़कों पर उतरने को तैयार हैं. इस कारण 20 मई को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स यानी AIOCD ने 20 मई को भारत बंद जैसा बड़ा मेडिकल स्ट्राइक कॉल दिया है. इसमें देशभर से कई मेडिकल स्टोर शामिल होने वाले हैं.

दरअसल कई केमिस्ट संगठनों का ये आरोप है कि ऑनलाइन फार्मेसी वाली कंपनियां नियमों का पालन न करते हुए दवाओं को प्लेटफॉर्म्स पर बेच रही हैं. जिससे मरीजों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होता है, हालांकि फास्ट डिलीवरी के कारण कुछ असर उनकी बिक्री पर भी पड़ा है. क्योंकि कुछ ही मिनटों में दवाएं हमारे घर तक पहुंच जाती है. जिसके कारण लोगों का रुझान ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की ओर अधिक बढ़ गया है.

दूसरे सेगमेंट में जानेंगे इबोला पर भारत सरकार अलर्ट

अब तक अफ्रीका से इबोला वायरस के बढ़ते हुए मामलों की जानकारी सामने आ रही थी. इस वायरस की चपेट में आने से अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है. जिसके बाद कई हेल्थ एंजेसियां और देश के स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गए हैं. इसमें भारत भी शामिल हैं. भारत भी इस बीमारी को लेकर पहले से एहतियात बरत रहा है. साथ ही बीमारी से बचने के लिए पैनी नजर बनाए रखा है. जानकारी के मुताबिक भारत के हेल्थ डिपार्टमेंट ने एयरपोर्ट्स पर इंटरनेशनल टूरिस्ट्स की स्क्रीनिंग बढ़ा दी है. ऐसे देशों पर खास नजर रखी जा रही हैं जहां इस बीमारी का संक्रमण अधिक है और वहां से कोई व्यक्ति अगर यात्रा करके लौट रहा हो.

तीसरे सेगमेंट में जानेंगे अकड़न महसूस हो रही कहीं लोअर बॉडी स्टिफनेस तो नहीं

क्या सुबह उठते ही आपको पैरों में जकड़न महसूस होती है. अगर लगातार कई दिनों तक ऐसा महसूस हो रहा है तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए क्योंकि आगे चलकर ये समस्या लोअर बॉडी स्टिफनेस में बदल सकती है. दरअसल ये समस्या तब अधिक देखी जाती है जब हमारी फिजिकल एक्टीविटी कम हो, आप घंटों बैठकर काम करते हैं, एक्सरसाइज नहीं करते, मोटापा, गलत पोश्चर, बढ़ती उम्र यही सब कारण लोअर बॉडी स्टीफनेस के बनते हैं. नतीजा जब कुछ लोग सुबह उठते हैं तो उन्हें पैरों में भारीपन, अकड़न और चलने में परेशानी होने लगती है. क्योंकि ये काफी आम है लोग इस कारण इसे इग्नोर कर देते हैं. लेकिन इसे इग्नोर करना भारी पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Sehat Ki Khabar Fit Rahe India: Ebola पर WHO का अलर्ट!

यहां देखें VIDEO:

author avatar
sarthak arora Senior Sub Editor
अपनी उंगलियों से खबरों को खटाखट लिखना, और लिखने से पहले पढ़ना और समझना. इस तरह पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव पाया. कार्य जारी है और इसी तरह लिखना, पढ़ना और सीखना निरंतर जारी रहेगा.
sarthak arora

RELATED ARTICLES

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

क्या ज्यादा चाय पीने से हो सकती है Vitamin B12 की कमी! जानिए कितने कप चाय पीना सुरक्षित है

Tea Side Effects: क्या ज्यादा चाय पीने से Vitamin B12, आयरन और कैल्शियम की कमी हो सकती है? जानिए दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए और सही समय क्या है.

बार-बार उल्‍टी आना…खराब गट हेल्थ का संकेत! शरीर पर डाल सकती है बुरा असर

Impact Of Poor Gut Health: हमारे आसपास ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनके शरीर में गैस, कब्ज और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं.

क्या होता है यूरिक एसिड? जानें बढ़ जाए तो कैसे कर सकते हैं कंट्रोल

High Uric Acid Symptoms: यूरिक एसिड क्या होता है, क्यों बढ़ता है, इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इसे कैसे कंट्रोल करें? जानिए डाइट, वजन और लाइफस्टाइल से जुड़े जरूरी उपाय.

ऐसे बनाएं रिच प्रोटीन ब्रेकफास्ट, मिनटों में होगा तैयार

High Protein Breakfast: सुबह का नाश्ता पूरे दिन की एनर्जी का काम करता है. इसलिए गलती से भी सुबह का नाश्ता स्किप नहीं होना चाहिए.

Recent Comments