What to do if face feels tight after washing: चेहरा धोने के बाद अक्सर स्किन खिंची-खिंची-सी लगती है. ऐसा क्यों होता है? इसके पीछा का क्या कारण है? जानेंगे इस आर्टिकल में. दरअसल कई लोगों ने इस चीज को महसूस किया होगा कि अक्सर चेहरा फेश वॉश से साफ करने के बाद स्किन में एक प्रकार का खिंचाव महसूस होता है. ऐसा लगता है स्किन फट गई या फिर ड्राई हो गई है. इसे ठीक करने के लिए चेहरा धोने के बाद वह स्किन में खिंचाव महसूस न हो क्रीम या लोशन का प्रयोग करते हैं.
एक्सपर्ट कहते हैं कि स्किन में खिंचाव का महसूस होना का मतलब है स्किन का PH लेवल गड़बड़ हो जाना. बता दें कि स्किन का पीएच लेवल 4.5 और 5.5 के बीच होता है. ये ह्लका अम्लीय होता है , जो स्किन को बैक्टीरिया, हानिकारक कणों और प्रदूषण से बचाने के लिए नेचुरल सुरक्षा का काम करता है. वहीं जब आप किसी ये पीएच लेवल गड़बड़ हो जाता है तो तब स्किन में खिंचाव महसूस होता है. ऐसा कब-कब होता है जानेंगे.
कब-कब बिगड़ जाता स्किन का ph लेवल
हार्श क्लींजर
कई लोग हार्श फेश वॉश और क्लींजर का प्रयोग करते हैं. ऐसे में उनकी स्किन का पीएच लेवल बिगड़ जाता है. इसलिए हार्श क्लींजर का प्रयोग करने से बचना चाहिए. हार्श क्लींजर या फेश वॉश स्किन के नेचुरल पीएच लेवल को बिगाड़ देते हैं. इसलिए स्किन में खिंचाव महसूस होता है.
गर्म पानी
फेश को एक्सट्रा साफ-सुथरा करने के लिए कई लोग हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लेते हैं. लेकिन ऐसा करने से स्किन पर बुरा असर पड़ता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि गर्म पानी से स्किन को धोने से स्किन रूखी हो जाती है. इसलिए स्किन में खिंचाव महसूस होता है. वहीं अगर किसी की स्किन ड्राई है और वह स्किन को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करता है तो ये स्किन प्रॉब्लम को बुलावा दे सकता है. इसलिए ऐसा भूलकर भी न करें.
बार-बार स्किन को धोना
गर्मियों में अक्सर स्किन डलनेस की वजह से कई लोग बार-बार चेहरे को धो लेते हैं. इस वजह से भी स्किन में खिंचाव महसूस हो सकता है. इसलिए बार-बार स्किन को न धोएं. ऐसे में स्किन का पीएच लेवल बिगड़ने के साथ-साथ स्किन की ऊपरी परत पर भी असर पजडता है. स्किन की नेचुरल बेरियर को नुकसान होता है, जिससे स्किन में खिंचाव महसूस होता है. इसलिए ऐसा करने से बचें.
यह भी पढ़ें: पैरों पर आ गए सैंडल के जिद्दी निशान? तैयार करें DIY पैक
FAQs
सवाल: चेहरे को बार-बार धोने से खिंचाव क्यों महसूस होता है?
जवाब: बार-बार धोने से त्वचा के प्राकृतिक तेल हट जाते हैं, जिससे ड्रायनेस और खिंचाव होता है.
सवाल: क्या हार्श फेस वॉश भी खिंचाव का कारण बन सकता है?
जवाब: हां, हार्श फेस वॉश त्वचा की नमी कम करके खिंचाव और सूखापन बढ़ा सकता है.
सवाल: खिंचाव से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब: माइल्ड फेस वॉश का उपयोग करें और धोने के बाद मॉइस्चराइज़र लगाएं.
(Disclaimer: यहां दी गई सलाह और ये कॉन्टेंट केवल सामान्य जानकारी के लिए पेश किया गया है. यानी ये जानकारी किसी भी तरह से डॉक्टर्स राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए आप किसी एक्सपर्ट्स या फिर जिस समस्या से जूझ रहे हैं, उस क्षेत्र के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उस एडवाइस पर अमल करें. Fit Rahe India इस जानकारी के लिए किसी भी जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

